इस रमजान ट्राई करें खजूर की यह तीन स्वादिष्ट रेसिपी: Dates Recipe
Dates Recipe

Dates Recipe: मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान की शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। पूरे एक महीने रमजान के पाक महीने में रोजा रखा जाएगा। जहां सूर्यास्त के बाद पानी और खाना पीया जाएगा। रोजे में देखा जाए तो रोजा खजूर से खोला जाता है। इसे सुन्नत कहा जाता है। सुन्नत वह चीज होती है जो कि इस्लाम धर्म के आखरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम करते थे। वो खजूर से रोजा खोलते थे। यही वजह है कि दुनिया भर में सभी मुसलमान खजूर से रोजा खोलते हैं। अगर खजूर नहीं होता तो पानी या नमक से रोजा खोला जाता है। तो चलिए इस बार आप खूजर से तो रोजा खोलेंगे ही लेकिन हम आपको खजूर की ऐसी तीन रेसिपी बता रहे हैं जो आपके इफ्तार को और भी टेस्टी बना देंगी।

Also read: रमज़ान के बेहतरीन ज़ायके का मज़ेदार सफर

डेट मिल्क

Dates Recipe
Dates Milk

सामग्री

  • दूध- 1 किलो उबला मलाई वाला
  • खजूर-12 से 15
  • खरबूज के बीज-छिले हुए एक चम्मच

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले दूध को उबाल कर दस से पंद्रह मिनट आंच पर रख दें। अब खजूर को धोएं। इसके बीज निकालकर थोड़ी देर के लिए अलग से गुनगुने दूध में इसे भिगो दें।
  • अब मिक्सी में इस खजूर का पेस्ट बना लें। अब बस जो दूध आपने पकाया हे उसमें यह पेस्ट डालें। अगर आपको पेस्ट पसंद नहीं है तो खजूर को बारीक काट कर भी डाल सकते हैं।
  • इसके साथ ही इसमें खरबूजे के छिले हुए बीज भी डालें। आपका डेट मिल्क तैयार है। इसे 2 से 3 घंटे सैट होने के लिए रख दें।
  • आपको अगर थोड़ा ठंडा पसंद है तो इसे सैट होने के लिए रख दें। यह मलाईदार डेट मिल्क आपको बहुत पसंद आएगा।

खजूर की शीर

सामग्री

  • बारीक सेवैया-1 बड़ा चम्मच
  • दूध- 1 किलो
  • खजूर बारीक कटे- 1 बड़ा चम्मच

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले दूध को उबाल लें। इसे थोड़ा गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब बारीक सेवैया लें। इसे गर्म पानी से निकाल कर छान लें। इसके बाद इसे दूध में डाल दें।
  • थोड़ी देर के लिए इसे पकने दें। दस मिनिट में सेवैया बन जाएगी।
  • बस अब इसमें गुठलियों को निकाल कर खजूर को बारीक काट लें। इसमें आपको अलग से मीठा डालने की जरुरत नहीं है। इसमें न ही कोई दूसरे सूखे मेवों की जरुरत होती है।

खजूर का हलुवा

Date Halwa
Dates Recipe-Date

सामग्री

  • खजूर-10 से 15 दूध में 4 घंटे भीगे हुए
  • दूध-आधा किलो
  • घी-2 बड़े चम्मच
  • नारियल- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया
  • सूखे मेवे- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले खजूर को दूध के साथ पीस लें।
  • अब एक फ्राई पैन में घी डालकर गर्म करें।
  • इसमें खजूर का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से भूनें।
  • जब खजूर घी छोड़ने लगे उसमें दूध डाल दें। अगर आपको तेज मीठा पसंद है तो आप थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं। इसे धीमी आंच पर चलाएं। जब दूध सूखने लगे तो अपनी पसंद के अनुसार सूखे मेवे और हरी इलायची डालें। इस हलवे को गर्म-गर्म ही खाएं।