beetroot recipe

Overview:चुकंदर से बनने वाली रेसिपीज

अगर आप चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अलग-अलग रेसिपीज को बनाकर खा सकते हैं।

Beetroot Amazing Recipes: जब भी चुकंदर का नाम लिया जाता है तो लोग हमेशा ही इससे जूस बनाने के बारे में सोचते हैं। अमूमन चुकंदर से सलाद या जूस ही बनाया जाता है। जबकि यह एक बेहद ही वर्सेटाइल सब्जी है, जिससे काफी कुछ बनाया जा सकता है। साथ ही साथ, यह सेहत के लिए भी उतनी ही लाभकारी है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन चुकंदर में आयरन, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं, स्टैमिना बढ़ाते हैं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखते हैं और स्किन को नेचुरल ग्लो भी देते हैं। इतना ही नहीं, चुकंदर का सेवन पाचन के लिए अच्छा होता है और लिवर डिटॉक्स में भी मदद करता है।

अगर आप खुद को अधिक हेल्दी बनाना चाहते हैं या फिर इन दिनों वज़न घटा रहे हैं, तो ऐसे में चुकंदर एकदम सही है, क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पेट को देर तक भरा रखता है। इतना ही नहीं, चुकंदर से आप इतनी सारी रेसिपीज बना सकते हैं कि इसे खाकर आप कभी भी बोर नहीं होंगे। तो चलिए आज इस लेख में चुकंदर की मदद से बनने वाली कुछ रेसिपीज के बारे में आज हम इस लेख में बता रहे हैं-

beetroot halwa for sweet tooth
Beetroot Halwa

अगर आपको मीठा खाना काफी अच्छा लगता है तो ऐसे में आप चुकंदर का हलवा बनाकर खा सकते हैं। अगर आप अक्सर अपने डेजर्ट में एक्सपेरिमेंटल होना पसंद करते हैं तो यह हलवा आपको जरूर अच्छा लगेगा।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 मीडियम चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • डेढ़ कप दूध
  • स्वादानुसार चम्मच चीनी 
  • 2 बड़े चम्मच खोया 
  • एक चुटकी छोटी इलायची पाउडर 
  • 1 बड़ा चम्मच कटे हुए ड्राय फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश)

चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करें।
  • अब उसमें ड्राय फ्रूट्स डालकर हल्का सुनहरा भून लें और निकाल लें।
  • उसी घी में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और 4-5 मिनट भूनें।
  • इसमें अब दूध डालें और धीमी आंच पर पकाएं जब तक चुकंदर नरम हो जाए और दूध थोड़ा सूख जाए।
  • इसमें आपको लगभग 10-15 मिनट लगेंगे।
  • अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और खोया डालकर मिलाएं। जब हलवे जैसा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
  • ऊपर से ड्राय फ्रूट्स डालें और गर्मा-गर्म खाएं।  

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का लेकिन बेहद ही टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चुकंदर की इडली बनाना यकीनन एक बेहतरीन ऑप्शन है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप इडली बैटर 
  • आधा कप कद्दूकस किया चुकंदर
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • कुछ करी पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक

चुकंदर इडली कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें, राई और करी पत्ता डालें।
  • अब इसमें कद्दूकस किया चुकंदर डालें और लगभग 2-3 मिनट भून लें।
  • अब इसे ठंडा होने दें और इडली बैटर में मिला दें। ज़रूरत लगे तो थोड़ा नमक और डालें।
  • इडली के सांचों को ग्रीस करें और उसमें यह गुलाबी बैटर डालें।
  • इसे 10-12 मिनट तक स्टीम करें और टूथपिक की मदद से चेक करें।
  • आप इसे नारियल की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम परोसें। 
Beetroot Raita
Beetroot Raita

गर्मी के दिनों में हर किसी को अपनी थाली में रायता शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप हर दिन अलग-अलग तरह का रायता खाना पसंद करते हैं तो ऐसे में चुकंदर का रायता बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 छोटा चुकंदर (उबला और कद्दूकस किया)
  • 1 कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा छोटा चम्मच भूना जीरा पाउडर
  • एक चुटकी काला नमक
  • थोड़ी कटी धनिया (अगर चाहें)

चुकंदर का रायता कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले दही में कद्दूकस किया चुकंदर डालें।
  • अब इसमें नमक, काला नमक और भूना जीरा डालकर अच्छे से मिला लें।
  • थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा करें और फिर खिचड़ी, पुलाव या पराठे के साथ मज़े से खाएं।
  • चुकंदर का यह रायता केवल कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है, लेकिन इसका टेस्ट काफी जबरदस्त होता है।
Beetroot Tikki
Beetroot Tikki

अगर आप इवनिंग में एक हेल्दी स्नैक खाना चाहते हैं तो बिना डीप फ्राई किए चुकंदर की टिक्की बनाकर खा सकते हैं। इसका टेस्ट एकदम लाजवाब होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप कद्दूकस किया चुकंदर
  • आधा कप उबला और मैश किया आलू
  • 2 बड़े चम्मच ओट्स या बेसन (बाइंडिंग के लिए)
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • चाट मसाला
  • जीरा पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • 1 छोटा चम्मच तेल (शैलो फ्राई के लिए)

चुकंदर टिक्की किस तरह बनाएं-

  • सबसे पहले एक बाउल में आलू, चुकंदर व बेसन डालकर अच्छी तरह डालें।
  • अब इसमें सारी चीज़ों को डालकर मिक्स कर दें।
  • छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें।
  • तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें।
  • अब आप इसे हरी चटनी या दही के डिप के साथ परोसें।
  • आप इसे इवनिंग स्नैक या पार्टी स्टार्टर के रूप में खा सकते हैं।
Beetroot Detox Juice
Beetroot Detox Juice

अगर आप अपनी स्किन और हेल्थ का बेहतर तरीके से ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में चुकंदर की मदद से डिटॉक्स जूस बनाकर तैयार कर सकती हैं। यह आपकी वेट लॉस जर्नी में भी आपकी मदद करेगा।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 छोटा चुकंदर (छीलकर कटे हुए)
  • 1 गाजर
  • 1 सेब 
  • आधा इंच अदरक
  • आधा नींबू का रस
  • ज़रूरत के अनुसार पानी

चुकंदर डिटॉक्स जूस कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले चुकंदर, गाजर, अदरक और सेब को थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड करें।
  • अगर पतला जूस पसंद हो तो छान लें।
  • ऊपर से नींबू का रस मिलाएं और तुरंत पी लें।
  • यह आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और इससे बाहर से जबरदस्त ग्लो आता है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...