Summary: ट्राय करें अमृतसरी पनीर भुर्जी
अगर आप लंच में पनीर से कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप पनीर भुर्जी बना सकते हैं। कम मेहनत में तैयार यह रेसिपी आपके घर में सभी को खूब पसंद आएगी। लेकिन, हम प्याज़, टमाटर की साधारण भुर्जी की बात नहीं कर रहे हैं आज हम अमृतसर की ख़ास पनीर भुर्जी की बात कर रहे है जिसको आप आसानी से अपने घर में ही बना सकते हैं।
Amritsari Paneer Bhurji Recipe: पनीर एक ऐसी चीज़ है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। प्रोटीन से भरपूर यह जितना हेल्दी होता है उतना ही टेस्टी भी। शादी, पार्टी, वीकेंड या घर में कोई मेहमान आ रहे हों, मेनू के लिए पनीर ही सबकी पहली पसंद होती है। ख़ासतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए तो पनीर से बेहतर और कोई विकल्प नहीं रहता। ख़ास बात यह है कि इसकी हर रेसिपी लाज़बाब होती। अगर आप भी लंच में पनीर से कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो आप पनीर भुर्जी बना सकते हैं। कम मेहनत में तैयार यह रेसिपी आपके घर में सभी को खूब पसंद आएगी। लेकिन, हम प्याज़, टमाटर की साधारण भुर्जी की बात नहीं कर रहे हैं आज हम अमृतसर की ख़ास पनीर भुर्जी की बात कर रहे है जिसको आप आसानी से अपने घर में ही बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको इसको बनाने की रेसिपी बताते हैं-
अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने के लिए सामग्री
- शुद्ध घी- 2 टेबलस्पून
- बेसन- 3 टेबलस्पून
- धनिया पाउडर -1 टेबलस्पून
- हल्दी पाउडर- 1/2 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर- ½ टी स्पून
- नामक- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर – 1 टीस्पून
- पानी- ¾ कप

ग्रेवी के लिए सामग्री
- पनीर- 200 ग्राम
- मक्खन- 2 टेबलस्पून
- प्याज (बारीक कटे हुए)- 2
- अदरक (बारीक कटा)- 1 टीस्पून
- टमाटर (बारीक कटे)- 2
- हरी मिर्च (बारीक कटी)- 2
- बेसन- 2 टेबलस्पून
- पानी- ½ कप
अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की विधि
- एक पैन गरम करें और उसमें घी डालकर बेसन को धीमी आँच पर भूनें।
- जब बेसन भुन जाये और इसमें से खुशबू आने लगे तब इसमें हल्दी, धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर अच्छी तरह चलाते रहें।
- मसालों के अच्छी तरह से पक जाने के बाद इसमें पानी और नमक डालकर गाढ़ा होने तक पका लें।
- अब इसे अलग बर्तन में निकाल लें।
अब एक दूसरी कड़ाही में मक्खन डालकर प्याज भूनें।
प्याज के गुलाबी हो जाने पर उसमें अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डालकर अच्छे से पका लें। - अब इसमें बेसन का तैयार किया हुआ मसाला डालें।
- इसके बाद पनीर को अच्छे से हाथों से मसलें और मसाले में डाल दें।
- आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें।
अब कटा हुआ ताजा धनिया और स्वादानुसार नमक मिला दें। - कुछ देर चलाते हुए और फ्राई कर लें।
- बस तैयार हो गई अमृतसरी पनीर भुर्जी।
- इसे पराठों के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
- इन बातों का रखें ध्यान
- याद रखें बेसन ना ही जले और ना कच्चा रह जाये। इसके लिए बेसन भूनते समय गैस तेज नहीं करें। साथ ही इसको लगातार चलाते रहें।
- पानी की मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा पानी होने से भुर्जी का स्वाद ख़राब हो जाएगा।
- भुर्जी हमेशा मक्खन में ही बनायें। घी या तेल का इस्तेमाल करने से बचें।
तो, आप भी इस बार प्याज़, टमाटर की साधारण भुर्जी बनाने की जगह यह अमृतसरी भुर्जी ज़रूर ट्राय करके देखें। यक़ीन मानिए ये भुर्जी आपके घर के हर एक सदस्य को खूब पसंद आने वाली है।
