ब्रेड बटर नहीं आज खाएंगे मसाला ब्रेड: Masala Bread Recipe
Masala Bread Recipe

शाम का नाश्ता हो या बच्चों का टिफ़िन बॉक्स ये मसाला ब्रेड रेसिपी है कमाल

मसाला ब्रेड सुन कर यक़ीनन आपके मुंह में पानी आ गया होगा। आप चाहें तो इसे नाश्ते में बनाएं या शाम की चाय के साथ सर्व करें।

Masala Bread Recipe: ब्रेड का नाम आते ही ब्रेड बटर के अलावा जो डिश दिमाग में आती है वो है सैंडविच। अब बार बार ब्रेड बटर खा कर बच्चे तो क्या हम बड़े भी बोर होने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ नया सिखाएंगे और इस नई डिश का नाम है मसाला ब्रेड। मसाला ब्रेड सुन कर यक़ीनन आपके मुंह में पानी आ गया होगा। आप चाहें तो इसे नाश्ते में बनाएं या शाम की चाय के साथ सर्व करें। वैसे बेवक़्त लगने वाली भूख के लिए भी ये परफेक्ट स्नैक्स है। बच्चों के लम्बे स्कूल टाइमिंग में एक ही तरह का खाना बना कर रखने से अच्छा है एक साइड डिश की तरह थोड़ी मसाला ब्रेड भी रख दी जाए।

आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

Masala Bread Recipe
Masaka Bread Ingredients

ब्रेड स्लाइस – 7
बारीक कटी प्याज – 2
पत्तागोभी  – 2 छोटी कटोरी
गाजर  – 1 छोटी
टमाटर – 3
हरी मिर्च – 2
धनिया पत्ती – इच्छानुसार

Bread
Bread

शिमला मिर्च  – 2 कटोरी
हरी प्याज  – 2 टेबलस्पून
पावभाजी मसाला –  2 छोटे चम्मच

मक्खन – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
टोमेटो सॉस – 2 चम्मच

लहसुन कली – 7 – 8   

Toast it and enjoy
Toast it and enjoy

ब्रेड स्लाइस टोस्ट कर लें इसके बाद इसे 4 बराबर हिस्सों में काट लें।

लहसुन, शिमला मिर्च, प्याज, पत्तागोभीऔर बाकी सभी सब्जियों को बारीक बारीक काट लें।

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर आंच माधयम कर दें।

कढ़ाई हलकी गरम होने पर उसमें मक्खन डाल कर पिघला लें।

मक्खन के गरम होने पर इसमें हरी मिर्च, लहसुन और हरा प्याज डाल कर भून लें।

इन सभी सामग्री को भून ने के लिए आंच माध्यम से थोड़ी तेज़ रखें।

Vegetable masala bread
Vegetable masala bread

लगभग 1 मिनट तक इसे भूनने के बाद इसमें प्याज डाल कर अच्छी तरह पारदर्शी होने तक भूनें।

इस स्टेप में प्याज हल्का पानी छोड़ने लगेगा।

जब इस मसाले में प्याज पानी छोड़ने लगे तब शिमला मिर्च, पत्तागोभी, गाजर आदि डाल कर इन्हें भी खूब अच्छे से पकाएं।

इन सभी सब्जियों को इनके नरम होने तक पकाते रहें।

इतना ज्यादा भी ना पकाएं की सब्जियां आपस में घुलने लग जाएं।

अब इसमें कटी हुई ब्रेड डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और बारीक कटी धनिया पत्ती डाल कर गरमा गरम सर्व करें। ध्यान रखें इस मसाले में ब्रेड मिलाते समय ध्यान रखें ब्रेड टूट कर इसमें मिक्स न हो जाए।

आप चाहें तो इस रेसिपी को और जल्दी बनाने के लिए सिर्फ टमाटर प्याज का ही इस्तेमाल करें।

मसाला ब्रेड को और मज़ेदार बनाने के लिए आप इसमें कॉर्न,बेबी कॉर्न आदि भी डाल सकते हैं।

Bread Tips
Bread Tips

इस रेसिपी की यही ख़ास बात है, ये भरपूर सब्जियों के साथ भी काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है और बिना सब्जियों के भी इसके स्वाद में कोई कमी नहीं आती है।

कई बार हम सैंडविच बनाते समय ब्रेड के किनारे वाला हिस्सा काट कर यूं ही फेंक देते हैं। लेकिन मसाला ब्रेड बनाने के लिए आप इन बचे हुए किनारे वाले हिस्सों का भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रेड बर्बाद भी नहीं होगी और आपको एक बढ़िया स्नैक्स भी खाने को मिलेगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...