Sweet Street Food: भारतीय खानपान की एक अलग ही बात है। और यहां कि मिठाईयां वो तो बस खाते ही जाओ। मोतीचूर के लड्डु से लेकर गुलाब जामुन तक सभी के स्वाद अपने आप में बेहद खास हैं। हाल ही में फूड बेस्ड मैग्जीन टेस्ट एटलस ने भारतीय मिष्ठान को वर्ल्ड के टॉप 3 स्ट्रीट फूड में शामिल किया है। यह मिठाईयां हैं मैसूर पाक, कुल्फी और कुल्फी फालूदा। तो चलिए आज हम वर्ल्ड की टॉप 3 में शामिल इन डेजर्ट को बनाने का तरीका जानते हैं। आपको बता दें कि एटलस मैग्जीन दुनिया भर के स्ट्रीट फूड पर रिव्यू और जानकारी देती है।
कुल्फी

सामग्री
- कंडेस्ड मिल्क- एक कैन
- मिल्क पाउडर- 1/2 कप
- दूध- 2 कप
- हरी इलायची- 4-5 हरी इलायची
- गुलाब की पत्तियां- 1 बड़ा चम्मच सूखी और क्रश की हुई
ऐसे बनाएं
- एक भारी तले वाले पैन में मध्यम आंच पर दूध गर्म करें।
- दूध में गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची का मिश्रण डालें।
- मिश्रण को चलाते रहें और 5-7 मिनट तक पकने दें, जब तक कि दूध थोड़ा कम न हो जाए।
- पैन में कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर डालें और अच्छी तरह हिलाएं जब तक कि सब कुछ मिल न जाए।
- मिश्रण को मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाते रहें, जब तक कि यह गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए। इसमें लगभग 10-15 मिनट का समय लगता है।
- पैन को गैस से हटा लें और इसे रुम टेम्प्रेचर पर ठंडा होने दें।
- मिश्रण को कुल्फी मोल्ड या पॉप्सिकल मोल्ड में डालें।
- सांचों को प्लास्टिक की शीट से ढक दें, और उन्हें कम से कम 6-8 घंटे के लिए, या जब तक वे पूरी तरह से जम न जाएं, फ्रीज में रख दें।
- परोसने के लिए, कुल्फी को कुछ सेकंड के लिए गर्म पानी के नीचे रखकर सांचों से निकालें।
- यदि चाहें तो कटे हुए मेवे या एक्ट्रा कुचली हुई गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।
कुल्फी फालूदा

ऊपर दी गई रेसिपी से आप कुल्फी तैयार कर लेंगे। इसके बाद आपके लिए कुल्फी फालुदा बनाना बहुत आसान है। बस घर थोड़े से इंग्रीडिएंट के साथ बना सकते हैं।
सामग्री
- राइस वार्मिसेली-1 कप
- चीनी-1 कप
- केसर के लच्छे-2 से 3
- रुहअफ्जा- छिड़कने के लिए
- कटे हुए सूखे मेवे- सजावट के लिए
ऐसे बनाएं
- गर्म पानी में वार्मिसेली को डाल कर गला लें।
- जब यह गल जाए तो इसमें चीनी डाल कर केसर के लच्छे डाल दें। इससे रंग और खुशबू दोनों अच्छे आएंगे।
- इसे रुम टेम्प्रेचर पर ठंडा होने रख दें। अब कुल्फी को फ्रिज से निकाल कर उसे कांच की कटोर में काट लें।
- इसके ऊपर वार्मिसेली डाल दें। इसके ऊपर एक-दो चम्मच रुहअफ्जा डालें और सूखे मेवे से सजा दें।
- इसे सर्व करें।
- अगर आपको पान का टेस्ट पसंद है तो 1 से 2 पान के पत्ते लें और इसे बारीक काट कर डालें। जल्दी बनने वाली यह रेसिपी आपके मेहमानों को बहुत पसंद आएगी।
मैसूर पाक

सामग्री
- बेसन – 2 कप
- चीनी – 3 कप
- देसी घी – 2 कप
- दूध – 4 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
- सूखे मेवे बारीक कटे- एक बड़ा चम्मच
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले नॉन स्टिक पैन में बेसन भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक इसमें खुशबू न आने लगे। इसकी आंच बंद कर दें।
- जब तक घी गर्म हो रहा है आप एक ट्रे में थोड़ा घी लगाकर अलग रख लें।
- अब एक और कड़ाही लें और उसमें पानी डालकर गर्म करें फिर उसमें चीनी और दूध डाल दें। इसकी चाश्नी बन जाएगी। इसके बाद इस चाशनी में भुना हुआ बेसन थोड़ा-थोड़ा कर डालें और इसे पकाएं।
- घी को पिघाल लें। इसे थोड़ा-थोड़ा करते एक इस मिश्रण में डालें।
- घी डालने से बेसन में बुलबुले उठेंगे। इसमें इलायची पाउडर डालें। और मिश्रण को गैस पर रखकर जब तक चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारों को न छोड़े।
- मिश्रण के पकते ही आप घी लगी थाली में इसे फैला दें। इसे ठंडा होने दें। जब यह ठंडा हो जाएगा आप अपनी मर्जी के अनुसार इसे काटें। ऊपर से सूखे मेवे छिड़कें। तैयार है आपका मैसूर पाक।
