Cafe Style Bun Sandwich
Cafe Style Bun Sandwich

घर बैठे बनाएं कैफ़े स्टाइल वाला स्वादिष्ट सैंडविच

इसकी सबसे बड़ी खूबी है, इसे नाश्ते के रूप में, लंच में या शाम के स्नैक के रूप में किसी भी समय बना कर खाया जा सकता हैं।

Cafe Style Bun Sandwich: कैफे स्टाइल बन सैंडविच बहुत स्वादिष्ट और बिल्कुल आसान रेसिपी है जिसे आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं । अपने लाजवाब स्वाद के चलते ये बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है। आप इसमें अपने स्वाद और पसंद के हिसाब से कुछ सामग्री बदल भी सकते हैं। हल्का, सेहतमंद और बेहद स्वादिष्ट लगने वाला ये सैंडविच हर मौसम में परफेक्ट है, चाहे वह सर्दी, गर्मी हो या बारिश का सुहावना मौसम। यह कहना गलत नहीं है की ये रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हल्का और स्वादिष्ट खाना खाकर अपना पेट भरना या कह लें भूख को संतुष्ट करना पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी है, इसे नाश्ते के रूप में, लंच में या शाम के स्नैक के रूप में किसी भी समय बना कर खाया जा सकता हैं। कैफ़े में जिस सैंडविच पर हम काफी पैसा खर्च कर देते हैं,

अगर वो घर बैठे आसानी से बनाया जा सकता है, तो क्यों न आज इसे आप ट्राई करें, बनाएं ये आसान सा सैंडविच, खुद खाएं और सबको खिलाएं।

Cafe Style Bun Sandwich
Cafe style bun sandwich

सॉफ्ट बन / मल्टी ग्रेन ब्रेड  – 5

उबले आलू – 2

उबली हुई हरी मटर – 1/2 कप

2 बड़े चम्मच बटर

चाट मसाला  – 1 चम्मच

काला नमक  – 1/2 चम्मच

बारीक कटा हुआ टमाटर– 1

पतला कटा हुआ खीरा  – 1

बारीक कटा हुआ प्याज  – 1

बारीक कटी हुई शिमला मिर्च  – 1

जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच

हरी चटनी– 3 बड़े चम्मच

 sandwich
Tasty sandwich

टमैटो सॉस – 2 बड़े चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर– 1/2 चम्मच

स्वाद अनुसार नमक 

बन की जगह आप मल्टीग्रैन ब्रेड या साधारण ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आपको बिल्कुल कैफ़े वाला स्टाइल पसंद है तो इसके लिए आप मल्टीग्रैन ब्रेड ही इस्तेमाल करें इसमें आप कैफ़े वाला ही फील आएगा साथ में कॉफ़ी, चाय या कोई भी मॉकटेल ड्रिंक बना कर इसका आनंद लें।

उबले आलू मैश कर लें।  कढ़ाई में बटर डालकर उसे गर्म करेंऔर इसमें कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालकर माध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें । अब इसमें उबली हुई हरी मटर, टमाटर और खीरा डालें। इसमें अपने स्वाद के अनुसार लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडरऔर चाट मसाला डालकर मिला लें। अब इसे फिर से 2-3 मिनट तक पकने दें।

ताज़ा बन या ब्रेड लें और इन्हें बीच से काटकर तवे पर हल्का गर्म करें । इसके अंदर थोड़ा सा बटर भी लगा सकते हैं ताकि यह और भी स्वादिष्ट बने।

तैयार मसाले को बन के दोनों हिस्सों पर फैला लें। अब इसमें हरी चटनी और टमैटो सॉस की पतली सी  लेयर लगाएं। अब सैंडविच के अंदर टमाटर,  कटा हुआ खीरा, शिमला मिर्च और प्याज डाल दें । अब इस पर थोड़ा चाट मसाला डाल दें।

Serving
Serve with style

अब बन के दोनों हिस्सों को एक साथ जोड़कर सैंडविच इसका बना लें। गरम तवे पर थोड़ा सा बटर  डालकर, सैंडविच को हल्का सा टोस्ट करें, इस तरह ये क्रिस्पी हो जाएगा। सैंडविच को गरमागरम सर्व करें।

स्वाद बढ़ाने के लिए आप उबले हुए राजमा या छोले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इससे सैंडविच में एक नई जान आ जाएगी।

अगर आपको तीखा पसंद है , तो आप हरी मिर्च या हॉट सॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल न करें।

आप इस सैंडविच को अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं तो  इसमें चीज़ स्लाइस भी डाल सकते हैं।

सैंडविच के साथ आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस, या फिर किसी तरह की चीज़ी और मलाईदार डिप भी सर्व कर सकते हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...