Zucchini Noodles Recipe
Zucchini Noodles Recipe

Zucchini Noodles Recipe: नूडल्स खाना भला किसे पसंद नहीं होता, बच्चे हों या बड़े, ज्यादातर लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं। वैसे तो नूडल्स कई तरह के आते हैं, लेकिन आमतौर पर जो मैदे वाले नूडल्स बाजार में मिलते हैं, वो सेहत के लिए ज्यादा अच्छे नहीं माने जाते। इसी वजह से कई लोग चाहकर भी इन्हें खाने से बचते हैं।

कुछ लोग आटे वाले नूडल्स भी खाते हैं, लेकिन उनका स्वाद सबको पसंद नहीं आता। खासतौर पर जब डाइट पर हो या सेहत का ध्यान रखना हो, तो नूडल्स खाने का मन होते हुए भी लोग अपना मन मार लेते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।

घर पर कैसे बनाएं जुकीनी नूडल्स

अगर आप नूडल्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन सेहत की भी चिंता रहती है, तो आज हम आपके लिए एक बढ़िया हेल्दी ऑप्शन लेकर आए हैं। इसका नाम है जुकीनी नूडल्स। इसे लोग प्यार से जूड्ल्स भी कहते हैं। ये नूडल्स खाने में टेस्टी तो लगते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

खास बात ये है कि ये कम कैलोरी वाले और ग्लूटेन-फ्री होते हैं। इसलिए जो लोग वज़न कम कर रहे हैं या हेल्थ कॉन्शियस हैं, उनके लिए ये परफेक्ट डिश है। इसे बनाना भी बहुत आसान है और ज्यादा टाइम भी नहीं लगता। इन दिनों जुकीनी नूडल्स की रेसिपी सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

जुकीनी नूडल्स बनाने की सामग्री

जुकीनी – 3-4 (पकी हुई)
ऑलिव ऑयल – 2 टेबलस्पून
लहसुन – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
शिमला मिर्च – हरी, लाल, पीली
चिली फ्लेक्स – 1/2 टेबलस्पून
पत्ते वाली प्याज – गार्निश के लिए
पनीर – आधा कटोरी
बेसिल के पत्ते – गार्निश के लिए
नमक – स्वादानुसार
ऑरिगेनो – 1/2 टेबलस्पून
विनेगर – 1 टेबलस्पून
सोया सॉस – 1 टेबलस्पून

जुकीनी नूडल्स बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले जुकीनी को छील लें और अच्छे से धोकर थोड़ा पानी में भिगो दें।
  2. अब पीलर या स्पाइरल स्लाइसर से जुकीनी के लंबे-लंबे नूडल्स बना लें।
  3. एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें जुकीनी नूडल्स डालकर 1-2 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद करके नूडल्स को छान लें।
  4. अब एक पैन में ऑलिव ऑयल डालें। उसमें बारीक कटा लहसुन और शिमला मिर्च डालकर भूनें।
  5. जब ये थोड़ा पक जाए, तो उसमें जुकीनी नूडल्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  6. फिर नमक, सोया सॉस, विनेगर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
  7. अब 3-4 मिनट तक सारी चीजें मिलाते हुए पकाएं।
  8. गैस बंद करने के बाद ऊपर से पनीर, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, स्प्रिंग अनियन और बेसिल के पत्ते डालकर सजा दें।
  9. अब आपका हल्का, टेस्टी और हेल्दी जुकीनी नूडल्स तैयार है। गरमागरम सर्व करें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...