सर्व- 4 तैयारी में समय-10 मिनट बनने में समय-15 मिनट
सामग्रीः
- 1 नूडल्स का पैकेट
- 2 गाजर
- 6 टमाटर
- 4-5 प्याज,
- बीन्स 1 कप
- शिमला मिर्च 2
- नमक मिर्च स्वादानुसार
- टोमेटौ सॉस 4 चम्मच
- चीली सॉस 2 चम्मच,
- मिक्स हर्ब।
विधिः
- नूडल्स को करारे फ्राई कर उतार लें।
- गाजर, प्याज, बीन्स व शिमला मिर्च को लम्बे काट लें।
- टमाटर को उबालकर छान लें।
- सब्जियों को बॉयल करके हल्का-सा मक्खन में फ्राई करें।
- नमक डालें।
- सारी सब्जियों को टमाटर की ग्रेवी में डालकर उबलने दें।
- सॉस मिलाकर फ्राई नूडल्स के साथ सर्व करें।
