Winter Jaggery Recipes
Winter Jaggery Recipes

Winter Jaggery Recipes : सर्दियों के मौसम में गुड़ से बनी चीजें न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं। शरीर को गर्माहट देने वाली इन चीजों की डिमांड ठंड के बढ़ते ही तेजी से बढ़ जाती है। गुड़ से तैयार व्यंजन न केवल पारंपरिक भारतीय स्वाद को ताजगी देते हैं, बल्कि इन्हें बनाकर लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है, जिससे ठंड के दिनों में आप कभी भी इनका आनंद ले सकते हैं। चाहे गुड़ की गजक हो, तिल-गुड़ के लड्डू, गुड़ वाली खीर या गुड़ के पराठे, ये हर व्यंजन ठंड में खास स्वाद और सेहत का तड़का लगाते हैं। अपनी फैमिली और मेहमानों को इन जायकेदार व्यंजनों से खुश करने के लिए सर्दी में इन्हें जरूर आजमाएं।

गुड़ के लड्डू

सर्दियों में मीठा खाने का मन हो, तो गुड़ के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करते हैं। गुड़, नारियल और ड्राई फ्रूट्स से बने ये लड्डू न केवल ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि ठंड में शरीर को गर्माहट भी देते हैं। इन्हें बनाने के लिए भुने हुए आटे में कद्दूकस किया हुआ नारियल, मखाने, बादाम, छुहारा और काजू मिलाएं, जिन्हें पहले हल्का भूनकर दरदरा कर लें। इस मिश्रण में पर्याप्त घी डालकर लड्डू तैयार करें। इन्हें बनाकर आप कई दिनों तक स्टोर कर सकती हैं और सर्दियों के खास पलों का आनंद ले सकती हैं।

गुड़ की कुकीज

बच्चों के लिए सर्दियों में हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स की तलाश हो, तो घर पर ही गुड़ की कुकीज बनाना एक शानदार विकल्प है। गुड़ की मिठास और गेहूं के आटे से बनी ये कुकीज न केवल पौष्टिक हैं, बल्कि बड़े और बच्चे दोनों इन्हें स्नैक्स के तौर पर पसंद करेंगे। इन्हें बनाने के लिए मक्खन, दूध और कद्दूकस किया हुआ गुड़ मिलाकर उसमें बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर डालें। इसके बाद गेहूं का आटा मिक्स करके इस मिश्रण को बटर पेपर पर फैलाकर गोल शेप दें और ओवन में बेक करें। ये स्वादिष्ट और हेल्दी कुकीज तैयार होकर हर उम्र के लोगों को लुभाने के लिए परफेक्ट हैं।

ये भी पढ़ें : गुड़ के ये 5 हैल्दी गुण जानकर आप भी करेंगे इसका सेवन

गुड़ वाला पराठा

अगर आप और आपके बच्चे मीठा खाना पसंद करते हैं, तो टिफिन के लिए गुड़ वाला पराठा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा भी देता है। गुड़ पराठा बनाने के लिए आटे में घी, चुटकीभर नमक और पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। कद्दूकस किए हुए गुड़ में सौंफ मिलाएं और इसे आटे की लोइयों में भरकर हल्का मोटा पराठा बेलें। तवे पर मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंककर तैयार करें। ये पराठे न केवल बच्चों के टिफिन में बल्कि नाश्ते में भी सभी का दिल जीतने का काम करेंगे।

गुड़ के सेव

सर्दियों में बाजार में मिलने वाले गुड़ के सेव, जिन्हें कई जगह गुड़धानी भी कहा जाता है, घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं। ये कुरकुरे और मीठे सेव ठंड के मौसम में खाने का मजा दोगुना कर देते हैं। इन्हें बनाने के लिए बेसन और मक्के के आटे से सॉफ्ट आटा गूंथें और थोड़ी देर रेस्ट के लिए रखें। फिर आटे से पतले-पतले सेव बनाकर हल्के गर्म तेल में कुरकुरे होने तक तल लें। दूसरी तरफ, गुड़ को कढ़ाही में पिघलाकर उसमें तले हुए सेव डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ठंडा होने के बाद इन्हें स्टोर करें और जब चाहें, सर्दियों में इस स्वादिष्ट स्नैक का आनंद लें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...