Banana Barfi: उत्सव-त्योहारों के इस मौसम में ट्राई कीजिए कुछ ऐसा, जो ज़ायकेदार भी हो, स्पेशल भी हो, लेकिन हो थोड़ा हट के, जैसे हमारे शेफ गुरु की बताई इस बार की रैसिपी।
अब मौसम बदल रहा है और इसके साथ ही शुरू हो रहा है, तीज-त्योहारों और उत्सव-महोत्सवों का सिलसिला। आए दिन कोई न कोई खास मौका आता रहेगा, जिसकी तैयारियों में साज-सजावट के साथ बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है नए-नए व्यंजन बनाने और खाने-खिलाने की।
Also read: 5 प्रसिद्ध शेफ से सीखें चिकन टिक्का बनाने की खास रेसिपी: Chicken Tikka Chefs
यहां मैं एक बात कहना चाहूंगा कि अधिकांश भारतीय उत्सवों में बनने वाले व्यंजन का$फी ऑयली, हैवी, मिर्च-मसालेदार और ढेर सारी कैलोरी से भरे-पूरे होते हैं। इनकी खुशबू ही ऐसी होती है कि आम लोग तो इनका आनंद लेते ही हैं, लेकिन दिक्कत तब होती है, जब ये ऐसे लोगों की ज़ुबान पर चला जाता है, जिन्हें सख्ती से खान-पान संबंधी परहेज़ करने को कहा गया हो। नतीजा ये होता है कि ये दो-चार दिन की बदपरहेज़ी उन्हें लंबे समय तक कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या झेलने पर मजबूर कर देती है। सो बहुत ज़रूरी हो जाता है कि फिर घर में उत्सव के दौरान बनने वाले व्यंजन ही ऐसे हों, जिनमें ज़ायका और सेहत, दोनों का ही मेल हो।
इस बार यहां जो मैं रैसिपी आपको बता रहा हूं, इसमें भरपूर मात्रा में पोषण होने के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखा गया है। जहां तक बात है इसके स्वाद की तो वह ऐसा है कि आप बाज़ार से मिठाई $खरीदने की बजाय या फिर घर पर ही पारंपरिक तरीके से मिठाई बनाने की बजाय इस नई रैसिपी, यानी बनाना ब$र्फी ट्राई कर सकती हैं।
इस रैसिपी से आपको ये $फायदा भी होगा कि कुछ नया बनाकर आप अपने मेहमानों को अपने हाथों के ज़ायके का कायल भी बना सकती हैं। सो इस फेस्टिव सीज़न में ज़रूर बनाइए बनाना ब$र्फी। ठ्ठ
बनाना बर्फी
सामग्री: केले 4, घी 1 बड़ा चम्मच, कुटा हुआ अखरोट 1 बड़ा चम्मच, हरी इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, सूखा नारियल (गोला) आधा कप कसा हुआ।
विधि: सबसे पहले केलों को छीलकर ब्लेंडर में दरदरा पीस लें। इसे एक ओर रख लें। अब एक पैन में पिसे हुए केले, कुटा हुआ अखरोट डालकर इस मिश्रण के नर्म होने तक धीमी आंच पर भूनें। इसे लगातार बीच-बीच में चलाते रहिए, जब तक कि केले का यह मिश्रण किनारे न छोड़ने लगे।
हरी इलायची पाउडर और कसा हुआ नारियल (गोला) डालकर अच्छी तरह से मिला लें। दो मिनट के लिए आंच पर रखकर लगातार चलाते रहें। उसके बाद आंच से
उतार लीजिए।

एक प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाकर केले वाला मिश्रण उस पर डाल दीजिए। इसे प्लेट पर अच्छी तरह से फैलाकर एक-दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। बाद में फ्रिज से बाहर निकालकर चौकोर या डायमंड
शेप में पीस काट लीजिए और मित्रों तथा परिवार के साथ इस व्यंजन का आनंद लीजिए।
स्वाद भी सेहत भी
उत्सव का मतलब कुछ खास व्यंजन बनाना तो होता है, मगर खास का मतलब सिर्फ ऑयली या स्पाइसी ही नहीं होता। बनाना रैसिपी खर्च में कम, बनाने में आसान और ज़ायके में लाजवाब होती है और पौष्टिकता से भरपूर होती है।
