Retinol Dosa
Retinol Dosa

Retinol Dosa: सर्दियों में अक्सर सभी की स्किन रूखी और बेज़ान हो जाती है, जिसका कारण होता है शुष्क और ठंडी हवा, शरीर में पानी की कमी, और अन्य मौसमीय बदलाव। इसके कारण त्वचा का निखार कम हो जाता है। ऐसे में सही आहार और ब्यूटी रूटीन की आवश्यकता होती है, जो त्वचा को अंदर से पोषण दे सके और उसे चमकदार बनाए रखे। हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंगला ने एक बेहतरीन रेटिनोल डोसा की रेसिपी शेयर की है, जो न केवल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस डोसे में उपयोग की जाने वाली सभी सामग्री नेचुरल हैं और स्किन को अंदर से पोषण देने के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखेगी।

  • मसूर दाल – 1/2 कप
  • ओट्स – 2 चम्मच
  • चुकंदर – आधा टुकड़ा
  • अदरक – 1 इंच
  • हरी मिर्च – 1
  • धनिया – 1/2 कप
  • जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • हल्दी – 1/2 टीस्पून
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी – तवे पर लगाने के लिए
  1. सबसे पहले मसूर दाल को रात भर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें। दाल को अच्छी तरह से सोक करने के बाद, इसे पानी से निकाल लें और एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
  2. अब इस पेस्ट में ओट्स, चुकंदर, अदरक, हरी मिर्च और धनिया डालकर अच्छे से पीस लें। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को अंदर से ग्लो देते हैं।
  3. इस मिश्रण में जीरा पाउडर, हल्दी और नमक डालें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार करें, जिससे यह तवे पर आसानी से फैल सके।
  4. तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। अब तैयार बैटर को तवे पर डालकर फैलाएं। डोसे को एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं, फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी पकाएं।
  5. आपका गरमागरम रेटिनोल डोसा तैयार है! इसे दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यह डोसा आपकी त्वचा के लिए बेहतरीन है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को अंदर से निखारने का काम करते हैं। मसूर दाल प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती है, जो त्वचा को पोषण देती है और उसे निखारने में मदद करती है। आयरन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। वही ओट्स में फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके अलावा, यह डाइजेशन को सुधारता है, जिससे आपकी त्वचा को अच्छे पोषक तत्व मिलते हैं। ओट्स त्वचा को मुलायम और नर्म बनाने में भी सहायक होते हैं।

चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को अंदर से ग्लो प्रदान करता है और रक्त संचार को भी ठीक करता है। चुकंदर में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो त्वचा को हल्का और निखारा हुआ बनाते हैं। अदरक में सूजन कम करने और रक्त संचार को बढ़ाने के गुण होते हैं। हरी मिर्च में विटामिन C होता है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है और त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।