Quick & Lazy Meals
Quick & Lazy Meals

Overview:आलस में भी बने स्वाद - आसान झटपट रेसिपीज़

यह स्टोरी उन लोगों के लिए है जो कम मेहनत में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं। इसमें ऐसी झटपट रेसिपीज़ बताई गई हैं जो कम समय, आसान सामग्री और बिना ज्यादा तैयारी के बन जाती हैं। ये रेसिपीज़ स्टूडेंट्स, वर्किंग लोगों या आलस वाले दिनों के लिए परफेक्ट हैं। स्वाद से समझौता किए बिना जल्दी तैयार होने वाले ये विकल्प रोज़मर्रा की कुकिंग को आसान और मजेदार बना देते हैं।

Quick and Lazy Meals: आज की तेज़ ज़िंदगी में कई बार आपके पास खाना बनाने के लिए काफी कम समय होता है । ऑफिस, घर और दूसरे कामों के बीच अगर अचानक भूख लग जाए, तो हम कुछ झटपट और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं। ऐसे में आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपीज़ बहुत काम आती हैं। खासकर जब हम आलसी मूड में हों या किचन में ज़्यादा समय बिताने का मन न हो।

इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसी 5 मिनट में बनने वाली आसान रेसिपीज़, जिन्हें बनाना जितना आसान है, खाना उतना ही मज़ेदार। ये रेसिपीज़ न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि हेल्दी भी हैं। इनमें बहुत ज़्यादा चीजों की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है और आप जो घर में पहले से मौजूद है, उसी से इन्हें बना सकते हैं।

तो अगर आप भी कभी-कभी सोचते हैं कि कुछ अच्छा खाने का मन है लेकिन मेहनत नहीं करनी, तो ये रेसिपीज़ आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। चलिए जानते हैं इन 6 सुपर फास्ट रेसिपीज़ के बारे में।

ब्रेड चीज़ टोस्ट

These quick recipes need simple ingredients and very little effort.
Even on lazy days, you can make delicious food in minutes.

अगर सुबह-सुबह भूख लगी है और टाइम बहुत कम है, तो ब्रेड चीज़ टोस्ट एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसके लिए बस ब्रेड स्लाइस, चीज़ और थोड़ा सा मक्खन चाहिए। ब्रेड पर पिज्जा पास्ता सॉस और चीज़ लगाकर ऊपर से थोड़ी चिली फ्लेक्स और ऑरीगानो डालें, फिर तवे पर एक तरफ से ढक कर सेक लें। सिर्फ 5 मिनट में टेस्टी और कुरकुरा टोस्ट तैयार हो जाता है। इसे टोमैटो सॉस के साथ खाएं, और मज़ा ही आ जाएगा। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है और ऑफिस जाने से पहले भी आसानी से बन सकता है। ज़्यादा मेहनत नहीं, स्वाद ज़रूर मिलेगा।

इंस्टेंट सूजी उपमा

Enjoy homemade flavors without stress, time, or complicated steps.
Perfect for when you want tasty meals without long cooking time.

सूजी उपमा एक हेल्दी और हल्का नाश्ता है जो जल्दी बन जाता है। बस थोड़ा सा घी गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता और बारीक कटी सब्जियां डालें। फिर उसमें सूजी और पानी डालकर ढक दें। 3-4 मिनट में ही उपमा तैयार हो जाता है। आप इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस डाल सकते हैं। यह पेट को भरता भी है और पचाने में भी आसान होता है। अगर आप ऑफिस के बीच हल्का नाश्ता चाहते हैं या शाम को कुछ हेल्दी खाने का मन हो, तो ये उपमा एक बढ़िया ऑप्शन है।

दही पोहा

अगर आप कुछ ठंडा और ताज़ा खाना चाहते हैं, तो दही पोहा ट्राय करें। पोहे को हल्का धोकर 5 मिनट के लिए फूलने दें। अब उसमें दही, नमक, भुना ज़ीरा, हरी मिर्च और थोड़ी सी चीनी मिलाएं। चाहें तो ऊपर से भुजिया या अनार के दाने डाल सकते हैं। यह रेसिपी गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। दही पेट को ठंडक देता है और पोहा हल्का होने के साथ-साथ पेट भी भर देता है। इसे बनाना बहुत आसान है और बिना गैस जलाए तैयार हो जाता है। टेस्टी भी और हेल्दी भी।

चॉकलेट मग केक

अगर मीठा खाने का मन हो रहा है और ओवन नहीं है, तब भी इंस्टेंट चॉकलेट मग केक एक बेहतरीन ऑप्शन है। बस एक मग में मैदा, कोको पाउडर, चीनी, दूध और थोड़ा सा तेल डालें। सबको अच्छे से मिलाकर माइक्रोवेव में सिर्फ 1-2 मिनट चलाएं। गर्मागर्म, नरम और स्वादिष्ट केक तैयार हो जाता है। आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा चॉकलेट सिरप या आइसक्रीम भी डाल सकते हैं। यह रेसिपी बच्चों को बहुत पसंद आती है और पार्टी के लिए भी एक झटपट मिठाई बन सकती है।

वेजिटेबल पुलाव

अगर आपके पास पके हुए चावल हैं और थोड़ी-बहुत सब्ज़ियां रखी हैं, तो वेजिटेबल पुलाव 5-7 मिनट में तैयार किया जा सकता है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। उसमें ज़ीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालें। अब बारीक कटी सब्ज़ियां जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स डालें और हल्का सा भूनें। फिर उबले हुए चावल डालकर नमक, हल्दी, गरम मसाला डालें और अच्छे से मिलाएं। बस 2-3 मिनट ढककर पकाएं और तैयार है झटपट पुलाव। इसे रायता या अचार के साथ खाएं। यह ऑफिस लंच, बच्चों के टिफिन या हल्के डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है।

टोमेटो राइस

टोमेटो राइस एक आसान और टेस्टी रेसिपी है जो कम समय में बन जाती है। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता, कटी हरी मिर्च और प्याज़ डालें। प्याज़ सुनहरा होते ही टमाटर डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक वो मुलायम न हो जाए। अब उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा सा सांभर मसाला डालें। जब मसाला अच्छे से पक जाए तो उसमें उबले हुए चावल डालें और अच्छे से मिक्स करें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर सर्व करें। यह रेसिपी अकेले खाने में भी मजेदार लगती है और दही के साथ तो और भी स्वाद बढ़ जाता है।

मेरा नाम वामिका है, और मैं पिछले पाँच वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, रिश्तों की जटिलताएं, बच्चों की परवरिश, और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर लेखन का अनुभव है। मेरी लेखनी...