Sesame Seeds
Til Gud Recipes Credit: Istock

Sesame Seeds Recipes: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का सबसे महत्‍वपूर्ण त्‍योहार है। ये देश में कई राज्‍यों में अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। इस दिन खिचड़ी और तिल से बनी मिठाईयां विशेष रूप से खाई और बनाई जाती हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने की भी परंपरा है। वैसे तो बाजार में तिल से बनी विभिन्‍न प्रकार की मिठाईयां आसानी से मिल जाती हैं लेकिन इसे घर पर बनाने से इसका स्‍वाद और शुद्धता बढ़ जाती है। इस मकर संक्रांति यदि आप भी घर पर तिल की नई और यूनीक मिठाई बनाने का विचार कर रहे हैं तो ये रेसिपीज जरूर ट्राय कर सकते हैं।

तिल का हलवा

Sesame Seeds Recipes-मकर संक्रांति रेसेपीज
sesame pudding

आपने तिल के लड्डू और पट्टी तो कई बार खाई होगी लेकिन क्‍या तिल का हलवा खाया है। इस बार मकर संक्रांति पर तिल का हलवा बनाकर सबको सरप्राइज कर सकते हैं। तिल का हलवा बेहद यूनिक डिश है जो बाजार में आसानी से नहीं मिलती।

सामग्री:

– 1 कटोरी सफेद तिल

– ½ कटोरी सूजी

– ¼ कप देशी घी

– आधा कटोरी चीनी

– 1 चम्‍मच इलायची पाउडर

– ¼ कटोरी ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि:

तिल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप सफेद तिल को साफ करके लगभग 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसका चिकना पेस्‍ट बनाकर अलग रख लें। एक कढ़ाई में घी, सूजी और तिल का पेस्‍ट डालकर सुनहरा होने तक अच्‍छी तरह भूनें। फिर इसमें चीनी का पाउडर और पानी डालकर उबालें। हलवे में गांठ न पड़े इसके लिए हलवे को लगातार चलाते रहें। हलवा गाढ़ा होने पर उसमें इलायची और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

तिल-बाजरा लड्डू

वैसे तो तिल के लड्डू को खोए से साथ बनाया जाता है लेकिन इसे अलग स्‍टाइल से बनाने के लिए आप बाजरा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बाजरा और तिल के लड्डू परांपरिक डिश है तो बेहद हेल्‍दी और टेस्‍टी होती है।

सामग्री:

– 1 कटोरी सफेद तिल

– 100 ग्राम मूंगफली

– 400 ग्राम गुड

– 2 बड़े चम्‍मच देशी घी

– 250 ग्राम बाजरे का आटा

– ½ कटोरी मेवा

बनाने की विधि:

लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल, मूंगफली और आटे को अलग-अलग भून लें। भुनी हुई मूंगफली का छिलका उतार लें और उसे मिक्‍सी में डालकर दरदरा पीस लें। फिर एक कढ़ाई में लगभग डेढ़ गिलास पानी और चीनी डालकर 2 तार की चाशनी तैयार कर लें। अब इसमें पिसी मूंगफली, बाजरे का आटा, घी तिल और मेवा मिलाकर लड्डी का आकार दें। ध्‍यान रखें कि ये लड्डू गर्म चाशनी के साथ ही बनाएं। चाशनी ठंडी हो जाने पर लड्डू बंधने में परेशानी आ सकती है।

तिल की पोली

मकर संक्रांति रेसेपीज
sesame seeds

ये एक महाराष्ट्रियन डिश है जिसे मुख्‍य रूप से मराठी समाज के लोग मकर संक्रांति पर बनाते हैं। ये पूरन पोली की तरह ही बनाई जाती है लेकिन इसका स्‍वाद बेहद अलग होता है।

सामग्री:

– 100 ग्राम तिल

– 1 कटोरी आटा या मैदा

– 4 बड़े चम्‍मच देशी घी

– आधा कटोरी गुड़

– 1 चम्‍मच इलायची

बनाने की विधि:

पोली बनाने के लिए सबसे पहले मैदा/आटे को थोड़ा घी डालकर सॉफ्ट गूंथ लें और एक तरफ रख दें। फिर तिल को भूनकर पीस लें और इसमें 2 चम्‍मच घी, गुड का चूरा और इलायची मिलाएं। आटे की गोल रोटी सेंकें और उसमें ये तिल का मिश्रण भरें। जैसे आलू के परांठे भरते हैं। फिर रोटी को बेलें और घी लगाकर तवे पर करारा होने तक सेंकें। पोली को गर्मागर्म सर्व करें।