फैस्टिव में बनाएं चटपटे और टेस्टी स्नैक्स: Snacks for Festive Season
Snacks for Festive Season

त्यौहारों के मौसम में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है, तो इस बार उनके लिए आप डिफरेंट तरह के स्नैक्स टेस्टी और चटपटे बना सकती हैं।

Also read: बचे हुए पोहे के बनाइए 5 झटपट स्नैक्स

सामग्री: ब्रेड 6 स्लाइस, कसा हुआ चीज़ 1 कप, बारीक कटा प्याज द कप, कटी हरी मिर्च ½ छोटा चम्मच, बारीक कटा लहसुन 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, कालीमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, तेल तलने के लिए।
विधि: एक बाउल में ब्रेड स्लाइस और तेल को छोड़कर सभी सामग्री मिला लें। ब्रेड स्लाइसेज को पानी में डालकर हथेली पर रखकर दबाएं और पानी निकाल दें। प्रत्येक स्लाइस में तैयार सामग्री भरकर बॉल का आकार दें। कड़ाही में तेल गरम करके मध्यम आंच पर तल लें। टोमेटो कैचअप के साथ परोसें।

Curd Kebab
Curd Kebab

सामग्री: हैंग कर्ड 1 कप, भुने हुए चने का आटा 3 बड़े चम्मच, कॉर्नफ्लोर 3 बड़े चम्मच, तेल या घी 4 बड़े चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, अदरक पेस्ट ½ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, लालमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच।
विधि: कॉर्नफ्लोर को अलग प्लेट में रखें। एक बाउल में तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री कर्ड में मिला लें। 1 चम्मच मिश्रण को मिलाकर गोला बनाएं। हल्का सा दबाकर कबाब का आकार दें। कॉर्नफ्लोर में लपेटकर रख लें। सारे कबाब इसी तरह तैयार कर लें। अब नॉनस्टिक तवे पर घी या तेल डालकर सभी कबाब धीमी व मध्यम आंच पर उलट-पलट कर दोनों ओर से सुनहरी होने तक सेकें। हरी चटनी के साथ परोसें।

Masala Appe
Masala Appe

सामग्री: सूजी 1 कप, दही ½ कप, उड़द की दाल 1 छोटा चम्मच, चने की दाल 1 छोटा चम्मच, करी पत्ते 8-10, नमक स्वादानुसार, लालमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, गरम मसाला ½ छोट चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, तेल 1 छोटा
चम्मच, फ्रूट साल्ट 1 छोटा चम्मच।
विधि: सूजी व दही को अच्छी तरह मिलाएं।

आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। फ्राईपैन में तेल गरम करें। उड़द-चने की दाल तथा करी पत्तों को भूनकर घोल में मिला लें। नमक व सभी मसाले भी मिला लें। घोल को अच्छी तरह फेंटकर फ्रूट साल्ट मिलाएं। तैयार मिश्रण को प्रीहीटेड अप्पम मेकर में डालकर पकाएं। कोकोनट चटनी के साथ सर्व करें।

kurakuree potalee
kurakuree potalee

सामग्री: कवर के लिए: मैदा 200 ग्राम, सूजी 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, रिफाइंड तेल 60 मिली.।
भरावन के लिए: उबले व मैश किए आलू 1 बड़ा कप, उबालकर मैश किया हुआ मटर 1 बड़ा कप, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, लालमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, अनारदाना 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला 1 छोटा चम्मच।
तलने के लिए: रिफाइंड तेल।

विधि: खोल की सामग्री को मिलाकर खूब मसलें। आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा गूंध लें। गीले कपड़े से ढककर रख दें। भरावन सामग्री को मिला लें। गुंधे मैदे को थोड़ा और मसलकर मुलायम व लचीला कर लें। तैयार मैदे की लोइयां बनाएं। प्रत्येक लोई की पूरी बेल लें। पूरी पर भरावन रखकर किनारों को समेटते हुए पोटली का आकार दें। अब कड़ाही में तेल गरम करके मंदी आंच पर कुरकुरी होने तक पोटलियां तलें।

Potato-Peanut Rolls
Potato-Peanut Rolls

सामग्री: दरदरी मूंगफली 1 बड़ा चम्मच, उबले आलू 4-5, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा धनिया थोड़ा-सा, नमक स्वादानुसार, लालमिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, दरदरा अनारदाना 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला द छोटा चम्मच।
खोल के लिए: मल्टीपर्पस आटा ½ कप, मैदा 1 कप, तिल ½ कप, रिफाइंड तेल मोयन के लिए व तलने के लिए।
विधि: 1 चम्मच मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। शेष मैदे व आटे में 1 बड़ा चम्मच तेल मिलाकर मसलें। आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मुलायम आटे की तरह गूंध लें।
भरावन तैयार करने के लिए आलुओं को छीलकर मसल लें व उनमें भरावन की सामग्री मिला लें। गूंधे आटे की पेड़ियां बनाएं। प्रत्येक पेड़ी को तिल में लपेटकर रोटी बेल लें। तवा गरम करके रोटियां हल्की सेक लें। अब उनमें भरावन सामग्री भरकर रोल कर लें।
चपटी कड़ाही में तेल गरम करके मंदी आंच पर सुनहरे कुरकुरे होने तक रोल्स तलें और चटनी के साथ सर्व करें।

Chana Dal Tikki
Chana Dal Tikki

सामग्री: उबालकर मैश की गई अरबी 1 कप, पानी में भीगी चना दाल ½ कप, नमक स्वादानुसार, जीरा 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा अदरक 1 छोटा चम्मच, दरदरा अनारदाना 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला ½ छोटा चम्मच, लालमिर्च पाउडर द छोटा चम्मच, तेल 1 छोटा चम्मच।
विधि: चना दाल का पानी निकाल दें। 1 छोटा चम्मच दाल छोड़कर शेष को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। तेल को छोड़कर सारी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। तैयार मिश्रण की मनचाहे आकार में टिकियां बना लें।
नॉनस्टिक तवे पर चिकनाई लगाकर टिकियों को दोनों ओर से सुनहरी होने तक सेक लें। पुदीना पत्ती से सजाकर गरम-गरम सर्व करें।