एनर्जी बाइट्स
 
सामग्री:
  • मूंगफली के दाने 1 कप
  • गुड़ 1 कप
  • इलायची 1 चम्मच
  • घी 1 चम्मच
विधि:
  1. पैन में घी गर्म कर गुड़ पिघलाएं और जब झाग बन जाए और गुड़ थोड़ा पक जाए तब मूंगफली मिला दें।
  2. गैस बंद कर इलायची पाउडर डाल दें।
  3. चकले पर थोड़ा घी लगाकर मिश्रण को जल्दी ही मोटा बेल लें।
  4. चाकू से मनचाहे आकार में काट लें।
  5. एयर टाइट डब्बे में भर लें।
  6. आपके सफर में थकान मिटाने वाले एनर्जी बाइट्स तैयार है।

 

हरियाली थेपला के लिए इस लिंक पर जाएं

 
हरियाली थेपला

 

 

सामग्री:
 
 
  • गेहूं का आटा 1 कप
  • बेसन ½ कप
  • बारीक कटी मेथी ½ कप
  • हरा धनिया ½ कप
  • सेके हुए तिल 2 बड़े चम्मच
  • अदरक-मिर्च का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
  • दही 2 बड़े चम्मच
  • तेल 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
 
विधि:
  1. एक बाउल में  सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें।
  2. जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर गूंध लें। इसकी छोटी-छोटी लोई बनाएं।
  3. इसे पतला बेल लें और तवे पर धीमी आंच पर दोनों तरफ तेल लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेक लें।
  4. कैरी के लच्छे के मीठे अचार के साथ इसका आनंद उठाएं।

 

मिक्स धान पापड़ी के लिए इस लिंक पर जाएं

 
मिक्स धान पापड़ी
 

 

सामग्री:
  • आटा 100 ग्राम
  • मैदा 100 ग्राम
  • सूजी 50 ग्राम
  • बेसन 50 ग्राम
  • कसूरी मेथी 1 चम्मच
  • हल्दी ½ चम्मच
  • लाल मिर्च 1 चम्मच
  • गरम मसाला 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल मोयन के लिए 3 बड़े चम्मच
  • तलने के लिए तेल
विधि:
  1. पापड़ी की सभी सामग्री को मिलाएं, तेल का मोयन मिलाकर गुनगुने पानी से आटा गूंध लें।
  2. आटे की लोई काटकर पतली पापड़ी बेलें, चाकू से बीच-बीच में कट लगाएं और तेल धीमी आंच पर करारी तल लें। 15 से 20 दिन पापड़ी का स्वाद लें।

 

पंचरत्न मिक्सचर के लिए इस लिंक पर जाएं

पंचरत्न मिक्सचर
 
 

 

 

 
सामग्री:
  • आलू भुजिया 4 बड़े चम्मच
  • बादाम टुकड़े 2 बड़े चम्मच
  • काजू टुकड़े 2 बड़े चम्मच
  • ताल मखाना टुकड़े 2 बड़े चम्मच
  • मूंगफली टुकड़े 2 बड़े चम्मच
  • काला नमक 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर ½ चम्मच
  • चाट मसाला 1 चम्मच
  • खसखस ½ चम्मच
  • सफेद तिल ½ चम्मच
  • तेल
 
विधि:
  1. एक कड़ाही में तेल गर्म कर एक-एक करके आलू भुजिया, काजू, बादाम, ताल मखाना, मूंगफली तल लें।
  2. खसखस व तिल को गर्म कर निकाल लें व सारे मसाले मिलाते हुए मिक्सचर को अच्छी तरह मिक्स करें।
  3. एयरटाइट कंटेनर में भरकर अपने सफर में बच्चों को पसंद आने वाले मिक्सर को ले जाना अब आपकी जिम्मेदारी है।

 

हेल्दी लड्डू के लिए इस लिंक पर जाएं

हेल्दी लड्डू

 

सामग्री:
  • गेहूं का मोटा आटा 2 कप
  • रागी का आटा
  • ½ कप
  • सूजी 1 कप
  • बादाम का दरदरा चूरा ½ कप
  • तलने वाला गोंद 50 ग्राम
  • पीसी चीनी 3 कप
  • घी 1½ क
 
विधि:
  1. एक मोटी तले वाली कड़ाही में घी गर्म कर गोंद फुला लें।  अलग रखें।उसी घी में आटा, सूजी डालकर धीमी आंच में ब्राउन होने तक सेकें, फिर बादाम का चूरा, गोंद मिलाकर गैस बंद करें।
  2. ठंडा होने पर पिसी चीनी मिलाकर मनपसंद साइज के लड्डू बांध लें।हैल्दी लड्डू तैयार हैं।

ड्राई स्नैक्स के साथ दही भात की रेसिपी के लिए इस लिंक पर जाएं

दही-भात

 

सामग्री:
  • पके चावल 1 कप
  • दही 1½ कप
  • पिसी चीनी 1 चम्मच
  • राई ½ चम्मच
  • करीपत्ता 5-6
  • सूखी लाल मिर्च 1 नग
  • काजू के छोटे टुकड़े 1 बड़ा चम्मच
  • तेल 1 चम्मच
  • नमक अंदाज से
विधि:
  1. एक बाउल में दही, चावल, चीनी व नमक मिला लें।
  2. एक पैन में तेल गर्म कर काजू के टुकड़े तल कर निकाल लें।
  3. उसी तेल में राई का तडक़ा लगाकर करीपत्ता, सूखी लाल मिर्च डालें।
  4. उस तडक़े को दही चावल के ऊपर डालें। तले काजू डालें।  दही-भात का स्वाद आप ताजा-ताजा ही लें।