Food of Rajasthan
Food of Rajasthan

Food of Rajasthan: राजस्थान भारत के सबसे प्रसिद्ध राज्यों में से एक है। यहां की समृद्धि विरासत लोगों को हमेशा से ही आकर्षित करती आई। राजस्थान के पर्यटन स्थलों के अलावा यहां का पहनावा और बोली भी लोगों को आकर्षित करती है। इसके अलावा जो चीज है जो लोगों के बीच सबसे प्रसिद्ध है वह यहां के स्वादिष्ट व्यंजन हैं।

जब आप राजस्थान जाएंगे तो आपको दाल बाटी चूरमा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को मिलेगा। इसके अलावा यहां पर कई सारे पकवान मिलते हैं जिनका बेहतरीन स्वाद किसी के भी दिल को जीत सकता है। चलिए आज आपके यहां के कुछ फेमस पकवानों के बारे में बताते हैं जिनका स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए।

Food of Rajasthan
Dal Bati Churma

जब भी राजस्थान के बेहतरीन स्वाद की बात निकलती है। दाल बाटी चूरमा का नाम जरूर सामने आता है। इस प्रसिद्ध व्यंजन को गेहूं के मोटे आटे से तैयार किया जाता है। इसी बाटी को बारीक पीस कर मीठा चूरमा बनाया जाता है जो खाने में लाजवाब लगता है। इसमें घी का इस्तेमाल होता है।

Gatte ki Sabji
Gatte ki Sabji

गट्टे की सब्जी आप सभी ने अपने-अपने घरों में जरूर खाई होगी। राजस्थान में यह विशेष तौर पर तैयार की जाती है और वहां के पारंपरिक पकवानों में से एक है। इसे बनाने के लिए बेसन का आटा गूंथकर उसके गट्टे बनाकर पानी में उबाले जाते हैं। अब इन गेटों को टमाटर प्याज की मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। इस ग्रेवी में दही भी डाला जाता है जो इसके स्वाद को बेहतरीन बनाने का काम करता है।

राजस्थान में आपको जितने भी व्यंजन मिलेंगे वह मसालेदार और चटाखेदार होते हैं। यहां के जोधपुर जैसे इलाके में आपको स्वादिष्ट मिर्ची वड़ा खाने को मिलेगा। जिस तरह से हम बेसन के घोल से भजिए तैयार करते हैं। इस तरह से मिर्ची पर बेसन की कोटिंग कर इसे डीप फ्राई किया जाता है। इसमें भावनगरी मिर्च का उपयोग किया जाता है जो बहुत स्वादिष्ट लगती है।

कचोरी समोसा तो भारत के हर शहर में मिल जाते हैं। जब आप राजस्थान जाएंगे तो यहां के शहरों में आपको प्याज कचोरी का आनंद लेने को मिलेगा। इस कचोरी में प्याज, आलू, हरी मिर्च और अन्य मसाले का मिश्रण भरा जाता है। सबसे ज्यादा ही आपको जोधपुर और उसके आसपास के इलाके में मिलेगी। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी यह बहुत फेमस है।

Pyaz Kachori
Pyaz Kachori

यह बहुत ही सेहतमंद और ग्लूटेन फ्री रोटियां होती है। इसे दाल, सब्जी और करी के साथ खाया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसे बनाने के लिए केवल बाजरे के आटे की जरूरत लगती है।

Bajra Roti
Bajra Roti

राजस्थान में बाजरे की रोटी के अलावा आपको राब भी खाने को मिलेगी जो बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए बाजरे के आटे को कढ़ाई में घी डालकर भूना जाता है। इसके साथ में गोंद भी सेंक लें। दोनों के सिक जाने के बाद इसमें पानी डालकर पकाएं। इसमें चुटकी भर नमक, सूखे मेवे, अजवाइन और सोंठ जरूर डालें। ये बनने के बाद हलवे की तरह लगती है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...