इन गर्मियों में बनाए पुदीना चटनी और अपने पेट को रखें हेल्दी, जानें कैसे बनाएं इसे: Pudina Chutney
गर्मियों में कुछ खाद्य-पदार्थों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है खासतौर पर पुदीने की चटनी। जानिए क्या हैं पुदीने की चटनी के फायदे और कैसे बनाएं इसे।
Pudina Chutney: हमारे घरों में कुछ खास मसालों के बिना भोजन कभी पूरा नहीं होता। आप चाहें भारत के किसी भी हिस्से में चलें जाएं आपको अलग-अगल तरह की चटनियां खाने को मिलेगी, जो खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती हैं। इन्हीं चटनियों में सबसे प्रसिद्ध है पुदीने की चटनी। पुदीने की चटनी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि संपूर्ण सेहत खासतौर पर हमारे पेट के लिए यह बहुत फायदेमंद मानी गई है। गर्मियों में इसका सेवन तो खासतौर पर लाभदायक माना गया है। इसलिए, इन गर्मियों में इस चटनी को बनाना और खाना न भूलें। इसकी रेसिपी के बारे में बात करने से पहले जान लेते हैं, इसके फायदों के बारे में।
गर्मियों में पुदीने की चटनी के फायदे
हमारे देश में गर्मियों में पुदीने का इस्तेमाल बहुत अधिक होता है। इसकी खुशबु, स्वाद और ठंडक एकदम ताजगी प्रदान करते हैं। यह हैं इस चटनी के फायदे:
- पेट के लिए फायदेमंद– पुदीने में एंटीक्सोिडेंट्स, विटामिन सी आदि होते हैं, जो गर्मी में हमारे पेट को शांत रखने में मदद करते हैं। इस चटनी में मेंथोल होता है, जो हमें अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाता है। यही नहीं इसके एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं।

- वजन कम करने में सहायक– पुदीने में कैलोरीज और फैट बहुत कम होते हैं। ऐसे में इसमें काला नमक, नींबू आदि मिला कर पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इस चटनी में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर में पानी का बैलेंस बना रहता है।
यह भी पढ़ें। Benefits of Pudina: गर्मियों की संजीवनी बूटी-पुदीना
- ओरल हेल्थ– पुदीना हमारी सांसों को ताजा बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह दांतों और गम की समस्याओं को भी दूर रखता है। यानी, इस चटनी का सेवन हमारे मुंह के लिए भी फायदेमंद है। पुदीने में मौजूद मेंथोल हमारे श्वसन तंत्र पर अच्छा प्रभाव डालता है।

कैसे बनाएं पुदीने की चटनी
इस चटनी के फायदों के बारे में तो आप जान ही गए होंगे। इसे बनाना भी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी:
सामग्री

- पुदीने के पत्ते- 1 कटोरी
- हरी मिर्च- 2-3
- हींग- चुटकी भर
- लहसुन-4-5 कलियां
- अदरक-एक छोटा टुकड़ा
- जीरा- 1 चम्मच
- हरा धनिया- 2 से 3 कटोरी
- कच्चा आम-1
- नमक-स्वादानुसार
विधि–
- पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना,धनिया और कच्चा आम अच्छे से धो कर काट लें।
- अब ऊपर दी सभी सामग्री को एक मिक्सर जार में डालें और थोड़ा सा पानी इसमें ड़ाल कर अच्छे से पीस लें।
- एक बार मिक्सर के जार को खोल के देखें कि चटनी बन गई या नहीं। अगर आप चाहें तो और हर मिर्च ड़ाल कर फिर से इसे पीस सकते हैं।
- आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें चीनी भी ड़ाल सकते हैं।
- आपकी चटनी तैयार है। इसे किसी एयर-टाइट बर्तन में ड़ाल कर आप लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप इसे रोटी, कटलेट्स, टिक्का, चीला किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं।
- अगर आप चाहें तो कच्चे आम की जगह दही का प्रयोग भी किया जा सकता है।
- इससे भी आपकी पुदीने की चटनी उतनी ही चटपटी बनेगी और आपको दही के लाभ भी प्राप्त होंगे।
