घर पर झटपट बनाएं सलमान खान का पसंदीदा प्याज का अचार: Onion Pickle
Onion Pickle

Onion Pickle: सलमान खान एक वर्सेटाइल पर्सनेलिटी है। वह न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि उनकी पेटिंग स्किल्स भी गजब की है। इसके अलावा उन्हें खाना बनाने और खाने का भी शौक है। उनके फैंस जानते हैं कि भाईजान को बिरयानी कितनी पसंद है। लेकिन क्या आपको पता है कि नॉनवेज के अलावा सलमान को अचार का भी शौक है। इतना ही नहीं वो पांच मिनट में प्याज का अचार बना लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके हाथ के बने झटपट प्याज के बारे में बड़ी चर्चा हो रही है। जाहिर है कि सलमान का यह इंस्टेंट अचार उनके फैंस को तो पसंद आएगा ही लेकिन सेहत के पॉइंट से भी यह अचार बहुत अच्छा है। यह डाइबटीज और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं उनके सिंपल प्याज के अचार की रेसिपी। वैसे आजमाई हुई बात है कि यह अचार सच में लाजवाब बनता है।

सामग्री

  • छोटी प्याज-250 ग्राम
  • कलौंजी-1 चम्मच
  • सौंफ-1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
  • सरसों का तेल-2 चम्मच
  • नमक-स्वदानुसार

ऐसे बनाएं

सबसे पहले प्याज को मोटा-मोटा काट लें। इसके बाद इसमें कलौंजी, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और नमक को मिलाकर कच्चा सरसों का तेल डाल दें। यह इंस्टेंट अचार तैयार है। यह बिरयानी और दाल के साथ बहुत अच्छा लगेगा। प्यार को काटने के अलावा आप छोटे-छोटे प्याज भी ले सकते हैं।

बीना काक ने शेयर की विडियो

आपको बता दें कि राजस्थान की राजनीतिज्ञ बीना काक से सलमान खान का एक आत्मीय रिश्ता है। वह उन्हें आपा बुलाते हैं। सलमान का प्याज का अचार बनाने का जो विडियो वायरल हुआ था। यह जयपुर में बीना काक के घर का ही है। इसे शूट भी बीना काक ने ही किया था। इस विडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था कि एक्टर, सिंगर सलमान खान कुकिंग में भी हाथ आजमाना चाहते हैं। यह वो अचार बना रहे हैं जो इनके पूरे परिवार को पसंद है।