इन गर्मियों में ज़रूर ट्राय करें तरबूज का टेस्टी हलवा: Watermelon Halwa Recipe
Watermelon Halwa Recipe

तरबूज का टेस्टी हलवा इस गर्मी ज़रूर बनाएं

आप एक बार तरबूज का हलवा बनाकर खाएँगे तो गाजर, सूजी, बेसन या मूंग दाल का हलवा भी भूल जाएंगे। और यह दूसरे किसी भी हलवे की तुलना में ज्यादा फ़ायदेमंद है।

Watermelon Halwa Recipe: गर्मियाँ आते ही बाज़ार में तरबूज़ की बहार देखकर मुँह में पानी आने लगता है। इसका जूस, शेक या स्मूदी बनाकर पीना जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही हेल्दी भी होता है। लेकिन, क्या आपने कभी इसका हलवा खाया है? जी हां, आपने ठीक पढ़ा, तरबूज़ का हलवा। आप एक बार इसे बनाकर खाएँगे तो गाजर, सूजी, बेसन या मूंग दाल का हलवा भी भूल जाएंगे। और यह दूसरे किसी भी हलवे की तुलना में ज्यादा फ़ायदेमंद है। अगर यकीन नहीं हो रहा तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस टेस्टी तरबूज़ के हलवे की बहुत ही आसान रेसिपी। 

Also read: बेसन को इन डिफरेंट तरीकों से करें इस्तेमालजानिए 15 कमाल के कुकिंग टिप्स

तरबूज़ हलवा बनाने के लिए सामग्री  

Watermelon Halwa Recipe
Enjoy watermelon halwa this summer
  • ताज़ा तरबूज (मीडियम साइज का)- 1 
  • बेसन- 1/4 कप 
  • सूजी -1/4 कप 
  • चीनी- 1/2 कप 
  • दूध- 1 कप 
  • घी- 4 टी स्पून 
  • खोया- 1/2 कप 
  • इलायची पाउडर- 1 टी स्पून 
  • ड्राई फ्रूट्स- स्वादानुसार  
  • केसर- 2 चुटकी 
Ingredients for Watermelon Halwa
Ingredients for Watermelon Halwa

हलवा बनाने की विधि  

  • तरबूज का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज़ को इसे छीलकर कद्दूकस कर लें। या फिर इसको मिक्सर में ब्लेंड कर लें। 
  • अब गैस पर कढ़ाई में घी डालकर थोड़ा गर्म करने के लिए रख दें। मोटे तले की कड़ाही का इस्तेमाल करें। 
  • जब घी अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसमें बेसन और सूजी डालें। 
  • सूजी और बेसन को तबतक भूनें, जबतक बेसन से खुशबू आने नहीं आने लगे। अगर बेसन कच्चा रहेगा तो हलवे का टेस्ट ख़राब हो जाएगा।  
  • अब कढ़ाई में पहले से कद्दूकस किए गए तरबूज को डालें, अब इसे तब तक लगातार चलाते रहें जब तक उसमें से घी नहीं निकालने लगे।  
  • अब इसमें चीनी, दूध और खोया डालें, और इस मिश्रण को मिक्स करके 10-15 मिनट और धीमी आँच पर पकने दें। 
  • आप चाहें तो इसमें चाशनी बनाकर भी डाल सकते हैं।  
  • अब इसमें हरी इलायची पाउडर मिलाए। 
  • ऊपर से बादाम और पिस्ता दाल दें। चाहें तो अपनी पसंद के और दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।  
  • बस तैयार हो गया आपका तरबूज का स्वादिष्ट हलवा। 
  • ठंडा होने पर सर्व करें। 
Watermelon halwa recipe
Watermelon halwa recipe

ये हैं तरबूज़ खाने के फ़ायदे  

  • यह फ़ाइबर से युक्त है।  
  • शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही बनाये रखता है। 
  • शुगर के लेवल को बनाकर रखते हैं। इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए यह बहुत फ़ायदेमंद है। 
  • तरबूज़ शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसलिए आप गर्मी में तरबूज़ खाने से कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं।  
  • यह वज़न घटाने में मदद करता है तो अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो तरबूज़ खायें। 
  • कार्डियोवैस्कुलर रोगों को रोकने में मदद करता है इसलिए दिल के मरीज़ों के लिए यह फ़ायदेमंद हैं। 
  • अस्थमा से लड़ने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको साँस की बीमारी है तो आप गर्मियों में हर दिन तरबूज़ का सेवन ज़रूर करें।  
  • दांतों के दर्द और दूसरी समस्याओं को कम करता है। 
Watermelon benefits
Watermelon benefits

तो, बस आप भी बनाइये हमारी इस रेसिपी से ये स्वादिष्ट तरबूज़ का हलवा और फिर सबकी तारीफ़ बटोरिये। यक़ीन मानिए बच्चे और बढ़े दोनों ही इस हलवे को खूब पसंद करेंगे। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...