अगर आप मेयोनीज का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो दही का यह डिप आपके लिए रहेगा परफैक्ट: Mayonnaise Substitute
Mayonnaise Substitute

Mayonnaise Substitute: स्प्रेड के तौर पर मेयोनीज अक्सर लोगों को पसंद आती है। लेकिन मेयोनीज में तेल बहुत होता है ऐसे में फिटनेस फ्रीक लोगों इसे खाने से परहेज करते हैं। लेकिन अगर आपको मेयोनीज पसंद है और आप उसका एक विकल्प ढूंढ रहे हैं तो दही का यह डिप आपके लिए परफैक्ट रहने वाला है। यहां हम आपको इस डिप की रेसिपी और उससे बनने वाले दो रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं।

दही की डिप

Mayonnaise Substitute
Mayonnaise Substitute-Curd Dip

सामग्री

  • गाढ़ा दही-1 कटोरी
  • नमक- 1 चुटकी
  • काली मिर्च-1 चुटकी
  • हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा
  • करी पत्ता- थोड़ा सा बारीक कटा

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले दही को एक बाउल में करें।
  • इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च, हरा धनिया और करी पत्ता मिलाएं।
  • बस आपका स्प्रेड तैयार है आप इसे आप ब्रेड पर लगाकर मजे से खाएं।

दही की ये डिप मेयोनीज की जगह बेहतर काम करेगी। इसको आप उस हर डिश के साथ ट्राय कर सकते हैं जहां मेयोनीज का इस्तेमाल होता है। इस डिप को आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लेवर दे सकते हैं। तंदूरी मेयोनीज पसंद करने वाले लोग इस डिप में तंदूरी मसाला मिलाकर तंदूरी दही डिप भी तैयार कर सकते हैं। आर्टिकल में नीचे दही डिप की दो रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, चलिए जानते हैं।

चाइनीस ट्विस्ट के साथ वेज सैंडविच

सामग्री

  • खीरा-1/2 कद्दूकस किया
  • प्याज-1 छोटी किसी हुई
  • टमाटर-1 छोटा बारीक कटा बीज निकला हुआ
  • ब्रेड स्लाइस-2
  • शैजवॉन सॉस-1 बड़ा चम्मच
  • चिली फ्लैक्स-1 छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियां-5 से 6

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले ऊपर बताए अनुसार सभी चीजों का एक डिप तैयार करें।
  • इसके बारीक कटी हुई सब्जियों को एक मोटी छलनी में डालकर रख दें ताकि उसका पानी निकल जाए।
  • इसके बाद आप इन सब्जियों को डिप में मिलाकर इसमें शेजवॉन सॉस, चिल्ली फ्लैक्स और लहसुन की कलियां मिलाकर रख दें।
  • इसे ब्रेड स्लाइस पर लगाकर खाएं।

रोटी रोल

Roti Roll
Mayonnaise Substitute-Roti Roll

बहुत बार ऐसा होता है कि हमारे घर में कोई पार्टी होती है तो चिकन टिक्का या पनीर टिक्का, सोया चाप के बचे हुए टुकड़े रह जाते हैं। हम उन्हें फ्रिज में एहतियात से रख देते हैं और वो सूख जाते हैं लेकिन अगर आप इस रोटी रोल को बनाएंगे तो आपका मन करेगा कि काश थोड़े से टुकड़े बच जाए ताकि शाम की चाय के साथ एक हेल्दी रोटी रोल मिले।

सामग्री

  • बचे हुए टिक्के या चाप के टुकड़े- 1 बड़ा चम्मच
  • दही-1 बड़ा चम्मच
  • नमक-1 चुटकी
  • टौमेटो केचअप-1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च-2 चुटकी

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले आप बचे हुए टिक्के को हाथ से अलग-अलग कर लें।
  • इसके बाद इसमें दही, कैचअप, काली मिर्च मिलाएं।
  • थोड़स स्पाइसी पसंद है तो इसमें हरी चटनी भी मिला लें।
  • अब रोटी पर इस स्प्रेड को फैलाएं और रोल बना दें।
  • इसे तवे पर बिना तेल के मंदी आंच पर सेंके।
  • यह रोटी रोल बहुत मजेदार है। सबसे बड़ी बात यह हेल्दी है।