इस गर्मी कीवी से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट रेसिपी: Healthy Kiwi Recipes
Healthy Kiwi Recipes

इस गर्मी कीवी से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट रेसिपीज: Healthy and Tasty Kiwi Recipes

गर्मीयों में कीवी खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसलिए आज हम कीवी से बनने वाली रेसिपीज लेकर आए है।

Healthy Kiwi Recipes: गर्मियां बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐस में लोग स्वास्थ का ख्याल रखते हुए फल और जूस का सेवन सबसे ज्यादा करते है, क्योंकिं गर्मी में पसीना और अपच जैसे विभिन्न गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के होने खतरा बना रहता है। इसलिए इस मौसम में लोग ज्यादातर उन फलों का सेवन करते है, जो शरीर को ठंडक और ताजगी पहुंचाते है। खरबूजा से लेकर तरबूज, आम और कीवी तक ये फल स्वाद में तो अच्छे होते ही है। साथ ही गर्मियों में इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाते है। इसलिए आज हम आपको इस चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाने के लिए कीवी से बनी दो रेसिपीज के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है, रेसिपीज बनाने के बारे में।

Also read: बच्चों के लिए मैंगो जैम बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी: Mango Jam Recipe

Healthy Kiwi Recipes
Kiwi Jam

सामग्री

  • 5- 6 कीवी
  • 1 कप अनानास का रस
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 2 सेब
  • 2 कप गुड़

बनाने का तरीका

  • कीवी का जैम बनाने के लिए सबसे पहले कीवी को धोकर छिल लें।
  • फिर कीवी में से गूदा निकालकर एक बाउल में रख लें।
  • अब गैस पर एक सॉस पैन गर्म करने के लिए रख दें।
  • जब ये गर्म हो जाएं, तो इसमें कीवी का गूदा डाल दें और इसे पकाएं।
  • जब कीवी आधा पक जाएं, तो इसमें गुड़, नींबू का रस और 1 कप पानी डालकर मिला लें।
  • कुछ देर के बाद इसमें अनानास का रस भी मिक्स करें।
  • अब इसे तब तक पकाना है। जब तक की पानी अच्छे से सूख ना जाएं।
  • जब ये पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • तैयार है खट्टा- मीठा कीवी जैम। आप इसे फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते है।
Kiwi Chia Pudding
Kiwi Chia Pudding

सामग्री

  • 1 कप चिया सीड्स
  • 2 कप दूध
  • 2 चम्मच एगेव सिरप
  • 1 चम्मच वेनिला एक्सट्रैक्ट
  • 5 छिली हुई
  • 1 कप ब्लूबेरी
  • आधा कप भुना हुआ नारियल

बनाने का तरीका

  • कीवी चिया पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स को रातभर भीगोकर रख दें।
  • अगली सुबह अब एक बाउल में भीगे हुए चिया सीड्स, दूध, वेनिला एक्सट्रैक्ट और एगेव सिरप को डालकर मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को 3- 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसके बाद कीवी को धोकर छिल लें और फिर इसे चाकू की मदद से काट लें।
  • अब थोड़े कीवी को ब्लेंडर में ब्लेड कर लें और प्यूर बनाएं।
  • इसके बाद 3- 4 घंटे के बाद चिया सीड्स के मिश्रण को फ्रिज से निकालकर सर्विंग बाउल में डाल दें।
  • अब ऊपर से कीवी की प्यूरी, भुने हुआ नारियल, ब्लूबेरी और कटे हुए कीवी डालकर गार्निंश करें।
  • तैयार है ठंडा- ठंडा कीवी चिया पुडिंग। ये गर्मी से तो रहात दिलाएंगा ही। साथ ही जो लोग वेट लॉस जर्नी में वो भी इसका सेवन कर सकते है।