घर पर इन 5 चीजों से अपने बच्चे के लिए बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सेरेलक, सफर में लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
Homemade Cerelac : ट्रैवलिंग के दौरान बच्चों के लिए होममेड सेरेलक बनाकर ले जाएं। इसे लंबे समय तक स्टोर करना आसान होता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
Homemade Cerelac: हर मात-पिता की ख्वाहिश होती है कि उसका बच्चा हमेशा कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाए। इसके लिए वे तरह-तरह के प्रयास करते हैं। लेकिन जब बच्चा काफी ज्यादा छोटा होता है, तो ऐसे में अक्सर माता-पिता कंफ्यूज रहते हैं कि ऐसी उम्र के बच्चों को क्या खिलाएं ताकि उनका शरीर हष्ट-पुष्ट हो। मार्केट में मौजूद चीजों में कई तरह की प्रजर्वेटिव चीजें होती हैं, जिसके सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों को घर पर बनी चीजों का सेवन करना सबसे उचित विकल्प माना जाता है।
जब आप घर पर रहते हैं, तो कई तरह की चीजें जैसे-फल, सब्जियां इत्यादि को उबालकर या फिर मैश करके अपने बच्चे को खिला सकते हैं। लेकिन ट्रैवलिंग के दौरान चीजों को उबालकर खिलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपके बच्चे के लिए होममेड सेरेलक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। होममेड सेरेलक का सेवन करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है। इससे बच्चों को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर छोटे बच्चों के लिए सेरेलक कैसे बनाएं?
Also read: बच्चों के लिए घर में बना सेरेलक है फायदेमंद, 3 तरीके से बनाएं – Homemade Cerelac
बच्चों के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट सेरेलक

आवश्यक सामग्री
मखाना – 1 कप
पोहा – आधा कप
ओट्स – आधा कप
काजू – 15 से 20
इलायची – 2
विधि
सबसे पहले एक पैन को गर्म करके इसमें 2 मिनट के लिए मखाना को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। इसके बाद पोहा, ओट्स, काजू डालकर इसे अच्छे से भुन लें। अब इसमें 2 इलायची डालकर इसे 5 मिनट के लिए रोस्ट करें।

इसके बाद सभी चीजों को ठंडा होने दें और जब ये चीजें ठंडी हो जाए, तो इसे ग्राइंडर की मदद से बारीक पीस लें। लीजिए बच्चों के लिए स्वादिष्ट सेरेलक बनकर तैयार है। अब आप इसे एक जार में स्टोर करके रखें।
कैसे खिलाएं होममेड सेरेलक
गर्म पानी के साथ
ट्रैवलिंग के दौरान या फिर जब आप घर पर बच्चों को सेरेलक खिलाना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच सेरेलक और आधा एक चौथाई कप पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे अपने बच्चों खिलाएं।
केले के साथ

अगर आपके पास गर्म पानी नहीं है, तो केले को मैश करके इसमें थोड़ा सा सेरेलक डालकर इसे मिक्स करके बच्चों को खिला सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट हो सकता है। ट्रैवलिंग के दौरान इसे अपने साथ ले जाना भी बहुत ही आसान होगा।
