Louki Halwa Recipe: इन वीडियो को देखकर बनायें टेस्टी और हेल्दी लौकी का हलवा
होली के मौके पर अगर आप परफ़ेक्ट लौकी का हलवा बनाना चाहते हैं तो इन पाँच वीडियो को ज़रूर देख लें।
Louki Halwa Recipe: लौकी की सब्ज़ी का नाम सुनते ही अधिकांश लोगों का मुँह बन जाता है। ख़ासतौर पर बच्चे तो इसको खाने से हमेशा बचना चाहते हैं। लेकिन, अगर आप इसी लौकी की सब्ज़ी कि जगह हलवा बनायेंगे तो घर के सभी लोग उँगली चाटते रह जाएँगे और बच्चे तो इसको खूब पसंद करेंगे। हाँ, अगर आप परफ़ेक्ट लौकी का हलवा बनाना चाहते हैं तो इन वीडियो को देख लें।
Also read: होली के लिए बनाएं बिना ऑयल के स्नैक्स। ऐसे बढ़ायें ब्लैक टी के स्वाद को

निशा मधुलिका ने बिना मावा के बहुत ही स्वादिष्ट हलवा बनाने की रेसिपी बतायी है। सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर कद्दूकस की हुई लौकी भून लें। अब इसमें उबाला हुआ दूध डाल दें और अच्छे से भूनते रहें। गाढ़ा हो जाने पर इसमें एक कप मलाई डाल दें। इसके बाद चीनी मिलाएँ और फिर बादाम, काजू और पिस्ता डालें और फिर इलाइची को कूटकर इसमें डालें। उनके इस वीडियो को 4.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
रणवीर ब्रार ने लौकी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी भी बतायी है और साथ ही कुछ बढ़िया टिप्स भी दिये हैं जो आपके लौकी के हलवे को और भी ख़ास बना देंगे। एक तो इन्होंने बताया है कि लौकी को छीलने के बाद तुरंत ही इसको भून लें नहीं तो ये काली पढ़ जाएगी। दूध में एक चुटकी बैकिंग सोडा डाल दें जिससे दूध फटेगा नहीं।एक और टिप उन्होंने दी है कि चीनी डालने से पहले लौकी को अच्छे से सूखा लें नहीं तो ये पानी और छोड़ देगी। लास्ट में इलाइची, केवड़ा और गुलाब डालें। उनके इस वीडियो को 1.2 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
कुणाल कपूर का वीडियो देखकर भी आप झटपट एकदम टेस्टी लौकी का हलवा बना सकते हैं। लौकी को किसने के बाद थोड़ा भून लें, फिर इसमें दूध और इलाइची पाउडर मिला दें। अब खोया डालकर थोड़ी देर और पका लें, फिर गरम-गरम सर्व करें। उनके इस वीडियो को 1.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
नीलू किचन ने बहुत ही अलग और आसान रेसिपी से लौकी का हलवा बनाना सिखाया है। इन्होंने हलवा बनाने के लिए लौकी को किस नहीं है बल्कि काटकर कुकर में प्रेशर कुक किया है। इस तरीक़े से हलवा बहुत कम मेहनत में जल्दी बनकर तैयार हो जाता है। दूध में विनेगर डालकर उसको फाड़कर फिर छैना बनाकर डाला है। उनके इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।
सोनिया बर्तन के इस वीडियो की मदद से भी आप बहुत ही टेस्टी लौकी का हलवा बना सकते हैं। इन्होंने घी में भूनने की जगह लौकी को सीधे कड़ाही में थोड़ा फ्राई किया है और बाद में सिर्फ़ 2 चम्मच घी का इस्तेमाल किया है। इस तरह हलवा टेस्टी भी बनता है और हेल्दी भी। उनके इस वीडियो को 7.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।





