घर पर इस विधि से बनाएं गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी: Golgappa Khatta Meetha Pani
Golgappa Khatta Meetha Pani

घर पर इस विधि से बनाएं गोलगप्पे का खट्टामीठा पानी: Khatta Meetha Pani For Golgappe

अगर आप भी गोलगप्पे खाने के शौकीन है और आपको घर पर गोलगप्पे के पानी बनाने में परेशानी हो रही है,तो आप यहां पर दी हुई रेसिपी की मदद ले सकते है।

Golgappa Khatta Meetha Pani: गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पों हर जगह अलग- अलग स्टफिंग से साथ सर्व किया जाता है। लेकिन एक चीज जो गोलगप्पे में सभी को पसंद होती है, वह है इसका पानी। गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी स्वाद को दोगुना कर देता है। गोलगप्पे के पानी में अक्सर लोगों को इमली का खट्टा-मीठा पानी ज्यादा पसंद आता है। अब अक्सर लोग बाहर की बजाए घर पर गोलगप्पे बनाते है। लेकिन गोलगप्पे के पानी में मार्केट जैसा स्वाद नहीं आ पाता है। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसलिए आज हम गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी बनाने के बारे में बताने वाले है। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकती है।

Also read: इस बार आलू के पकौड़े नहीं बनाएं कतलियां, जानें रेसिपी

Golgappa Khatta Meetha Pani
Raw Mango Water

सामग्री

  • 2 कप कटा हुआ कच्चा आम
  • 2 कप पुदीने के पत्ते
  • 1 कप हरा धनिया
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 6- 7 हरी मिर्च
  • 2 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • 1 चम्मच काला नमक
  • 1 कप बूंदी
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • गोलगप्पे का खट्टा-मीठा पानी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम के छिलके उताकर इसे छोटे- छोटे पीस में काट लें।
  • इसके बाद एक बाउल में कटे हुए कच्चे आम, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया, काला नमक, हरी मिर्च और नमक डालकर मिला लें।
  • अब एक मिक्सी में इन सभी चीजों को डाल लें और थोड़ा पानी डालकर इस मिश्रण को पीस लें।
  • इस पेस्ट को ना ज्यादा गाढ़ा और ना ही ज्यादा पतला करना है। जब ये पेस्ट पीसकर तैयार हो जाएं, तो इसे एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर इस बाउल में जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें और चम्मच की मदद से मिला लें।
  • अब इसमें बूंदी, बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती और पुदीना की पत्तियों को भी डाल दें।
  • तैयार है गोलगप्पे का खट्टा मीठा पानी। इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और गोलगप्पे के साथ सर्व करें।
Tamarind Water
Tamarind Water

सामग्री

  • 2 कप इमली का गूद्दा
  • 2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 2 चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच पुदीने की चटनी
  • आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा कप बूंदी

बनाने का तरीका

  • इमली का पानी बनाने के लिए सबसे पहले रातभर इमली को पानी में भीगोकर रख दें।
  • अगली सुबह इमली के बीज अलग कर लें और इसको अच्छे से मैश कर लें।
  • अब मिक्सी में इमली का गूद्दा,जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक, धनिया पाउडर, चीनी और पुदीने की चटनी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • एक बाउल में इस पेस्ट को निकाल लें और इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर चम्मच से मिला लें।
  • इसमें बूंदी और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला लें। फिर इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। तैयार है आपका इमली का खट्टामीठा पानी। इसे गोलगप्पे के साथ सर्व करें।