Plate of spicy Chinese bhel made with crispy noodles, vegetables, and garnished with lime and green chili, served with chopsticks.
Plate of spicy Chinese bhel made with crispy noodles, vegetables, and garnished with lime and green chili, served with chopsticks.

Summary: स्ट्रीट स्टाइल चाइनीज़ भेल कि ये रेसिपी आपको चटकारे लेने पर मजबूर कर देगी

क्रिस्पी चाइनीज़ भेल एक इंडो-चाइनीज़ स्ट्रीट स्टाइल स्नैक है, जिसमें तले हुए नूडल्स और सब्जियों का चटपटा मिश्रण होता है।
तीखा, मीठा और मसालेदार स्वाद इसे हर उम्र के लोगों के लिए एक परफेक्ट ईवनिंग स्नैक बनाता है।

Street Style Chinese Bhel: क्रिस्पी चाइनीज़ भेल बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार स्नैक है, जो भारतीय और चाइनीज़ फ्लेवर का बेहतरीन मिश्रण है। इसमें क्रिस्पी नूडल्स, ताज़ी सब्जियां और चटपटे सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद की बात करें तो ये तीखा, मीठा और मसालेदार होता है, स्ट्रीट स्टाइल स्नैक्स के शौकिनों लोगों को ये काफी पसंद आता  है। इसमें इस्तेमाल होने वाले तले हुए नूडल्स काफी कुरकुरे होते हैं और सब्जियों के साथ मिल जाने के बाद तो इसका स्वाद बेहतरीन हो जाता है। इसके स्वाद को और निखारने के लिए ऊपर से आप हरी चटनी, मीठी चटनी, या सोया सॉस और मसाले भी डाल सकते हैं, क्रिस्पी चाइनीज़ भेल एक ऐसे स्नैक के रूप में पसंद किया जाता है, जिसे आप कभी भी, कहीं भी खा सकते हैं। यह न सिर्फ पेट भरने के लिए अच्छा होता है, बल्कि इसका स्वाद भी आपको एक नई खुशबू और ताजगी का अहसास कराता है। आइये जानते हैं घर पर आसान से स्टेप्स में कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट और चटपटा चाइनीज़ भेल।

घर पर बने इस स्नैक्स का स्वाद इतना बेहतरीन होगा कि खाने वाले इसे खाते ही रह जाएंगे।

Plate of spicy Chinese bhel made with crispy noodles
Plate of spicy Chinese bhel made with crispy noodles

4  चम्मच तेल

1 प्याज

8 – 10  लहसुन की कली

3 चम्मच शेज़वान सॉस

2 चम्मच टमाटर सॉस

2 चम्मच सोया सॉस

2 इंच अदरक

एक कटोरी हरा प्याज

आधी गाजर

1 शिमला मिर्च 

आधा कटोरी पत्ता गोभी

2 चम्मच विनेगर

नमक स्वादानुसार

1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

6 कप पानी

1 चम्मच तेल

आधा चम्मच नमक

तेल तलने के अनुसार

1 पैकेट हक्का नूडल्स

Plate of spicy Chinese bhel made with crispy noodles served in white bowl
Plate of spicy Chinese bhel made with crispy noodles served in white bowl

6 कप पानी में उबाल आने पर नमक और तेल डाल कर नूडल्स उबालें ।

नूडल्स को पूरी तरह ना पकाएं, बल्कि इसे सिर्फ 70 प्रतिशत ही पकाएं, तभी चाइनीज़ भेल क्रिस्पी बनती है।

नूडल्स के 70 प्रतिशत पकने के बाद इसे गरम पानी से बाहर निकाल कर सीधे ठंडे पानी में डाल दें।

कुछ समय बाद नूडल्स को निकाल कर पानी निथारने के लिए एक छलनी में रख दें। नूडल्स के पूरी तरह से सूखने के बाद, थोड़ी – थोड़ी मात्रा में नूडल्स ले कर गरम तेल में तल लें।

हल्के हाथों से फ्लिप करके दोनों तरफ से इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए बटर पेपर पर तला हुआ नूडल्स डाल कर फैला दें।

सारे नूडल्स के तल जाने के बाद इन्हें थोड़ा क्रश कर के एक तरफ रखें।

Tasty bhel masala
Tasty bhel masala

गरम तेल में लहसुन और अदरक को फ्राई करें।

इसके बाद सूखा और हरा प्याज डाल कर 1 मिनट के लिए फ्राई करें।

प्याज के बाद गाजर,शिमला मिर्च और पत्ता गोभी भी फ्राई करें, ध्यान रखें ये सभी सब्जियां कुरकुरी ही रखनी हैं।

अब शेज़वान सॉस, टमाटर सॉस,सोया सॉस, और विनेगर के साथ काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा  नमक डालें।

इन सभी को हाई फ्लेम पर रख कर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब तले हुए नूडल्स के ऊपर ये सारा मसाला डालें और ऊपर से थोड़ा हरा प्याज डाल कर क्रिस्पी चाइनीज़ भेल सर्व करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...