होली पर मेहमानों के लिए घर पर बनाएं लौंग लता मिठाई, जानिए रेसिपी: Laung Lata Recipe
Laung Lata Recipe

होली पर मेहमानों के लिए घर पर बनाएं लौंग लता मिठाई, जानिए रेसिपी: Laung lata Recipe

होली के दिन मेहमानों को अगर यह मिठाई खिलाएंगी, तो वह भी काफी खुश हो जाएंगे। आज हम आपको लौंग लता मिठाई की पूरी रेसिपी बताने वाले है।

Laung Lata Recipe: होली जल्द आने वाली हैं। ऐसे में कई घरों में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस दिन महिलाएं अपने परिवार और मेहमानों के लिए तरह-तरह की व्यंजन और मिठाइयां बनाती हैं। होली के अवसर पर गुजिया बनाना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन बिहार और यूपी के लोग होली के दिन स्पेशल मिठाई लौंग लता भी बनाते हैं। इस बार आप भी चाहें तो होली के दिन लौंग लता मिठाई घर पर ही बना सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। आप होली के दिन मेहमानों को अगर यह मिठाई खिलाएंगी, तो वह भी काफी खुश हो जाएंगे। आज हम आपको लौंग लता मिठाई की पूरी रेसिपी बताने वाले है।

Also read: होली पार्टी में अपनी महिला मित्रों के लिए बनाएं आलू इमरती

Laung Lata Mithai
Laung Lata Mithai Ingredients

500 ग्राम मैदा
दो कटोरी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
250 ग्राम खोया
एक चम्मच नारियल पाउडर
एक छोटा चम्मच खसखस
6 साबुत लौंग
दो इलायची
एक छोटा चम्मच गुलाब जल
एक कटोरी ताजा घी
200 ग्राम चीनी

Laung Lata Mithai
Laung Lata Mithai Recipe

होली के दिन लौंग लता मिठाई घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा लें और उसमें अच्छे से घी डालकर मिला लें। आपको गर्म पानी डालकर मैदा का सॉफ्ट आटा तैयार करना है। अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें और उसमें घी डाल दें। जब घी गर्म हो जाए उसमें खोया डालकर मीडियम आंच पर उसे भून लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच नारियल, एक चम्मच इलायची पाउडर, एक छोटा चम्मच खसखस और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।

फिर एक दूसरी कढ़ाई में चीनी में एक कप पानी मिलाकर गैस पर चढ़ाएं और उसकी एक तार की चाशनी तैयार कर लें। इस चाशनी और लौंग लता में भरने के लिए स्वादिष्ट भरावन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जब चाशनी तैयार हो जाए तो इसमें गुलाब जल मिलाकर गैस बंद कर दें। दूसरी ओर अब मैदे आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर रोटी बेल लें। ध्यान रखें कि रोटी अधिक मोटी और पतली नहीं होनी चाहिए। फिर रोटी में एक चम्मच भरावन डालकर चारों तरफ से बंद कर दें। ध्यान रखें कि इसे बंद करने के बाद ऊपर से लौंग लगाना न भूलें। ऐसा करने के साथ ही सभी रोटी में भरावन डाल दें।

इसके बाद अब गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, तो लौंग लता डालकर इसे सुनहरा होने तक फ्राई करें। ध्यान रखें कि लौंग लता अधिक ब्राउन नहीं होना चाहिए। नहीं तो स्वाद बिगड़ सकता है। इसके बाद इन्हें पैन से निकालकर चाशनी में डाल दें। कुछ मिनट चाशनी में डालने के बाद इसे निकालकर रख लें। अब होली के लिए आपकी लौंग लता मिठाई बनकर तैयार हो गई है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...