सावन में बनाएं बिना प्याज, लहसुन के चाइनीज़ शेजवान नूडल्स: Satvik Noodles Recipe
Satvik Noodles Recipe

सावन में बनाएं बिना प्याज, लहसुन के चाइनीज़ शेजवान नूडल्स: Satvik Food

सावन में अगर आप नूडल्स खाना चाहते है, तो आप बिना प्याज, लहसुन से चाइनीज़ शेजवान नूडल्स बना सकते है।

Satvik Noodles Recipe: सावन का महीना चल रहा है। हिन्दू धर्म में यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव के भक्त उनके लिए उपवास रखत है। साथ ही पूजा- अर्चना भी करते है। इस महीने में अधिकतर लोग तामसिक भोजन मांस, मछली, अंडा, प्याज-लहसुन वाला खाना नही खाते है। ऐसे में पूरे महीने शुद्ध शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करते है। अब ऐसे घर में सादा खाना बनता है, जो रोज- रोज मन ऊब सा जाता है। ऐसे में लोगों को बाहर का समोसा, चाऊमीन, नूडल्स आदि खाने का मन करता है। मार्केट की सभी चीजों में प्याज- लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से लोग इसे खा नही पाते है। इसलिए आज हम बिना प्याज- लहसुन के इस्तेमाल से चाइनीज़ नूडल्स बनाने के बारे में बताने वाले है। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है। देर किस बात की चलिए जानते है चाइनीज़ शेजवान नूडल्स बनाने के बारे में।

Also read: वीकेंड पर स्नैक्स में कुछ अलग ट्राई करना चाहते है, तो बनाएं स्टफ्ड राइस रोल्स

Satvik Noodles Recipe
Chinese Schezwan Noodles Recipe

सामग्री

  • 5 कप पानी
  • 1 चम्मच नमक
  • 200 ग्राम नूडल्स
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 इंच कटा हुआ अदरक
  • 2 कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
  • आधा कप बारीक कटी हुई गाजर
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी शिमला मिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 4 चम्मच शेज़वान सॉस
  • 2 चम्मच लाल मिर्च सॉस
  • 1 चम्मच टमाटर केचप
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच सफेद सिरका

बनाने का तरीका

  • चाइनीज़ नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो इसमें नमक और नूडल्स डाल दें।
  • अब नूडल्स को 10 मिनट के लिए मध्यम आंच पर उबलने के लिए छोड़ दें।
  • जब नूडल्स 80% पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें और नूडल्स को छन्नी की मदद से छान लें।
  • फिर नूडल्स पर थोड़ा सा ठंडा पानी डाल दें। इसके बाद 2 चम्मच तेल डालकर साइड में रख दें।
  • अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें। गर्म होने पर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक डाल दें।
  • जब अदरक भून जाएं, तो इसमें बारीक कटी हुई हरी शिमला मिर्च डालकर पका लें।
  • शिमला मिर्च जब पक जाएं, तो इसमें बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी डालकर पकाएं।
  • कुछ देर के बाद इसमें कचा हुआ गाजर डाल दें और इसे भी पका लें।
  • जब सारी सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो इसमें नमक, काली मिर्च और थोड़ी सी चीनी डालकर मिला लें। 5 मिनट के बाद इसमें उबले हुए चाइनीज़ नूडल्स डाल दें।
  • फिर इसमें सोया सॉस, टमाटर केचप, शेज़वान सॉस, सफेद सिरका और लाल मिर्च सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं।2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें। तैयार है चाइनीज़ शेजवान नूडल्स। गरमागरम चाइनीज़ शेजवान नूडल्स को हरी चटनी और केचप के साथ सर्व करें।