मुरमुरे से बनाएं 2 गिल्ट फ्री नाश्ता, नोट करें रेसिपी: Puffed Rice Recipes
मुरमुरे की मदद से आप दो गिल्ट फ्री और स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते है।
Puffed Rice Recipes: आजकल वजन घटाने की वजह से लोग लोग कैलोरी चीजों का ही सेवन करते है। जब लो कैलोरी की बात आती है, तो सभी की जबान पर मुरमुरे और चिवड़ा का ही नामआता है। बचपन में सभी ने मुरमुरे, झालमूरी, भेलपूरी सभी ने खाई होंगी। इसमें कैलोरी कम होने के साथ-साथ ये खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ये वजन कम करने के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संबंधित फायदे भी शरीर को पहुंचाता है। मुरमुरे में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसलिए आज हम मुरमुरे से बनने वाले दो गिल्ट फ्री नाश्ता लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है।
Also read: ट्राई करें ये हैल्दी और टेस्टी सुपर फूड रेसिपीज़: Healthy Superfood Recipe
मुरमुरा चिवड़ा

सामग्री
- 2 कप मुरमुरा
- आधा कप भुनी हुई मूंगफली
- आधा कप भुनी हुई चना दाल
- आधा कप करी पत्ता
- 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच तेल
बनाने का तरीका
- मुरमुरा चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
- फिर इसमें तेल गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें।
- अब एक पैन में मूंगफली और चना दाल को ड्राई रोस्ट कर लें।
- फिर हरी मिर्च के मिश्रण के साथ मूंगफली और चना दाल को भी डालकर भून लें।
- अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 5 मिनट के बाद इसमें मुरमुरा डालकर मिला लें।
- धीमी आंच पर 3- 4 मिनट तक पकाएं। फिर गैस को बंद कर दें।
- अब आप इसमें अपनी मनपसंद नमकीन को मुरमुरा में डालकर मिक्स कर लें।
- ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।
- जब भी स्नैक्स खाने का मन करें, तो चाय के साथ इसे सर्व करें।
मुरमुरे का उपमा

सामग्री
- 3 कप मुरमुरा
- 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 4- 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1चम्मच सरसों के बीज
- 1 चम्मच जीरा
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- आधा कप तेल
- आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- 1 चम्मच नींबू का रस
बनाने का तरीका
- मुरमुरे का उपमा बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को पानी से अच्छे से धोकर प्लेट में सूखने के लिए रख दें।
- अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
- तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें जीरा और सरसों के बीज डालकर चटकने दें।
- कुछ देर के बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से भून लें।
- 10 मिनट के बाद इसमें बारीक कटी हुआ टमाटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मसालें जब अच्छे से भून जाएं, तो इसमें साफ किए हुए मुरमुरे डाल दें।
- 10 मिनट के लिए इसे अच्छे से पकाएं। फिर गैस को बंद कर दें।
- मुरमुरे का उपमा तैयार है। गरमागरम उपमा को बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस डालकर सर्व करें।
