दशहरा पर मेहमानों का मुंह मीठा करवाएं काजू कलश के साथ, जानिए रेसिपी : Kaju Kalash Recipe
दशहरे में आप काजू कलश मिठाई से मेहमानों का मुंह मीठा करवाएं।
Kaju Kalash Recipe: देशभर में इन दिनों दशहरा त्योहार की तैयारी चल रही है। ऐसे में महिलाएं अपने घर में अभी से ही इस त्योहार को किस तरह से खास बनाया जाए, उसके बारे में सोचना शुरू कर चुकी होंगी। दरअसल, इस त्योहार में आप घर आने वाले अपने प्रियजनों का मुंह मीठा करवाना चाहती है, तो इस बार आप घर पर टेस्टी काजू कलश मिठाई बनाएं। इसकी खास बात यह है कि यह बहुत ही स्वादिष्ठ मिठाई है, जिसे घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह हर उम्र के व्यक्ति को पसंद आएगी।
Also read: दशहरा के विविध स्वरूप
काजू कलश बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

एक किलो काजू टुकड़ा
एक किलो चीनी
एक ग्राम हायड्रो (रंग का)
200 ग्राम केसरी पेठा
100 ग्राम कटा हुआ काजू
100 ग्राम कटा हुआ पिस्ता
केसर
15 ग्राम इलायची पाउडर
चांदी का वर्क
बारीक कटा पिस्ता
काजू कलश मिठाई बनाने की पूरी विधि
काजू कलश मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले आप मिठाई बनाने से एक रात पहले काजू को पानी में भिगोकर रख दे। इसके साथ ही इसमें आधा हायड्रो भी मिला दे। अब अगले दिन आपको इसका पानी फेंक देना है और 5 मिनट तक साफ पानी से धोने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में बारीक पीस कर महीन पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट में चीनी मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। ताकि वो काजू के पेस्ट के साथ अच्छी तरह से घुल मिल जाएं। अब एक भारी तले की कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं और उसमें चार चम्मच घी डाले और पिघला लें। फिर इस काजू मिश्रण को बचे हुए हायड्रो के साथ पकाएं। ( आपको मिश्रण पकाते समय ध्यान रखना है कि पेस्ट बिल्कुल भी आपकी कड़ाही से चिपकना नहीं चाहिए। नहीं तो उसमें जलने जैसा स्वाद आ सकता है।)
वहीं, जब सामग्री कड़ाही से चिपकना छोड़ दे, तो कड़ाही में ही मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद अपने हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण को मसलते हुए इसका सॉफ्ट डो तैयार कर लें। अब आप डो से थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसको कलश की शेप पहले दे और प्लेट में रख ले। अब आपको डो से इसी तरह से सारे कलश बनाकर रखने है। इसके बाद आपके पास जितनी भी भरावन वाली सामग्री है, आप उसे कलश में भर लें। ( भरावन सामग्री में आप छोटे काजू-पिस्ता- बादाम को कलश में भर सकती है।)
अब काजू कलश मिठाई को सजाने के लिए इस पर सिल्वर वर्क, पिस्ता और बादाम भी रख दें। आप अपने काजू कलश मिठाई को सुंदर बनाने के लिए ऑरेंज फ़ूड कलर में बिलकुल थोड़ा सा पानी डालकर इसको ब्रश की मदद से कलश पर डिज़ाइन बना सकती हैं। अब आपकी काजू कलश मिठाई खाने के लिए तैयार हैं।
