चाय कॉफी की जगह ये 4 हाई प्रोटीन शेक्स से करें अपनी शुरूआत, जानें रेसिपी: Protein Shakes Recipes
अगर आप एक जैसा प्रोटीन शेक पीकर थक गए है, तो यहां दी गई शेक्स की अलग- अलग रेसिपीज को ट्राई कर सकते है।
Protein Shakes Recipes: प्रोटीन लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करने से शरीर को अमीनो एसिड मिलता है। इससे भूख को कंट्रोल करने के साथ- साथ बॉडी को टोन करने में भी मदद मिलती है। गर्मी के मौसम में बॉडी को फिट और हाइड्रेट रखने के लिए प्रोटनी सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। ये शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। इसलिए आज हम आपके लिए प्रोटीन शेक्स की कुछ रेसिपीज लेकर आए है। इसे आप घर पर मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते है, तो चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
Also read: गर्मियों में तरबूज और नारियल से बनाएं बर्फी, जानें रेसिपी
पालक एवोकाडो शेक

सामग्री
- 1 कप पालक
- 2 कप योगर्ट
- 2 फ्रोजन केले
- 2 कप एवोकाडो
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच क्रशड पीनट्स
- पानी आवश्यकतानुसार
विधि
- पालक एवोकाडो शेक बनाने के लिए सबसे पहले पालक को धोकर काट लें।
- फिर एक ब्लेंडर में कटे हुए पालक और दही डालकर ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद इसमें एवोकाडो और फ्रोजन केले डालकर दुबारा ब्लेंड करें।
- कंसिस्टेंसी अगर गाढ़ी हो गई हो तो हिसाब से पानी मिलाएं।
- फिर इसमें शहद और आइस डालकर एक बार दुबारा ब्लेंड कर लें।
- तैयार है पालक एवोकाडो शेक। क्रशड पीनट्स के साथ गार्निंश करें।
कॉफी प्रोटीन शेक

सामग्री
- 2 कप कोल्ड कॉफी
- 2 कप ओट्स मिल्क
- 2 फ्रोजन केले
- 2 चम्मच वनीला प्रोटीन पाउडर
- 1 चुटकी दालचीनी पाउडर
- 1 चम्मच पीनट बटर
विधि
- कॉफी प्रोटीन शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कोल्ड कॉफी और ओट्स मिल्क डालकर मिक्स करें।
- फिर एक ब्लेंडर में इसे डाल दें। साथ में फ्रोजन केले और वनीला प्रोटीन पाउडर ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद शेक में दालचीनी पाउडर आइस और पीनट बटर डालकर दुबारा ब्लेंड करें।
- तैयार है कॉफी प्रोटीन शेक। बारीक कटे हुए ड्राईफ्रूट्स डालकर सर्व करें।
ओट्स- चिया सीड्स शेक

सामग्री
- 2 कप दूध
- 2 चम्मच ओट्स
- 2 फ्रोजन केला
- 5 सीडलेस डेट्स
- 1 चम्मच चिया सीड्स
- आधा कप कटे हुए काजू और बादाम
विधि
- ओट्स- चिया सीड्स शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले और दूध को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें भीगी हुई चियी सीड्स, सीडलेस डेट्स और आइस क्यूब्स को एड करके दुबारा ब्लेंड करें।
- तैयार है शेक अब इसमें ओट्स मिलाकर शेक में अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसे गिलास में डाल दें। कटे हुए बादाम और काजू के साथ गार्निंश करके सर्व करें।
हाई प्रोटीन सत्तू शेक

सामग्री
- 2 कप भुने हुए चने
- 2 कप दही
- 2 कप पानी
- 2 चम्मच गुड़ पाउडर
- आधा कप बारीक कटे हुए बादाम
विधि
- सत्तू शेक बनाने के लिए सबसे पहले भुने हुए चने को मिक्सर में डालकर पाउडर तैयार कर लें।
- अब इसी में दही और पानी डालकर कुछ देर के लिए मिक्सर फिर चला लें।
- अगर ये गाढ़ा लगे तो इसमें अपने हिसाब से पानी डालकर पतला कर लें।
- फिर इसमें गुड़ का पाउडर और आइस डालकर मिक्स करें।
- तैयार है सत्तू शेक। बारीक कटे हुए बादाम के साथ गार्निंश करके सर्व करें।
