कर्ड राइस पसंद है, तो इन 5 तरीकों से इसे बनाएं और भी स्वादिष्ट: Curd Rice Recipe
Curd Rice Recipe

कर्ड राइस पसंद है, तो इन 5 तरीकों से इसे बनाएं और भी स्वादिष्ट

कर्ड राइस को आप कुछ आसान तरीक़ों से दिखने में बहुत ही टेम्प्टिंग और खाने में बहुत टेस्टी बना सकते हैं।

Curd Rice Recipe: साउथ इंडियन खाना सभी को खूब पसंद आता है। एक तो ये कम मेहनत में जल्दी तैयार हो जाते हैं और साथ ही लाइट और हेल्दी भी होते हैं। यही वजह है कि साउथ इंडियन फ़ूड अब सिर्फ़ दक्षिणी भारत में ही नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों और यहाँ तक की विदेशों में भी पहुँच चुका है। लेकिन आज हम इडली, डोसा, उत्तपम, सांभर, रसम की नहीं बल्कि इनसे अलग कर्ड राइस की बात कर रहे हैं। जी हाँ, यह कर्ड राइस गर्मियों में लंच या डिनर के लिए बहुत ही बढ़िया डिश है। शायद आपने इसको पहले ट्राय भी किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं अपने इन पसंदीदा कर्ड राइस को आप कुछ आसान तरीक़ों से दिखने में बहुत ही टेम्प्टिंग और खाने में बहुत टेस्टी बना सकते हैं। हम आपको इसके लिए कुछ ख़ास तरीक़े बताते हैं। जानते हैं इन तरीक़ों के बारे में-

Also read: चिलचिलाती गर्मी में कूल रहने के लिए घर पर बनाएं सौंफ का शरबत

ठंडा-ठंडा सर्व करें

कर्ड राइस हमेशा ठंडा ही अच्छा लगता है। इसलिए हमेशा चावल पहले से बनाकर रखें। जब अच्छे से ठंडे हो जायें तब इसमें ठंडा दही डालें और फिर तड़का लगाएं।

Curd Rice Recipe
Serve chilled

घी से लगाएं तड़का

तड़का लगाने के लिए तेल की जगह घी का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। इससे कर्ड राइस में महक बहुत अच्छी आती है। आमतौर पर तड़का लगाने के लिए राई, सूखी लाल मिर्च और मीठी नीम का उपयोग होता है लेकिन आप इसमें थोड़ी हींग, जीरा और चना दाल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके कर्ड राइस को एक अलग ही फ्लेवर मिलेगा।

नट्स से किसी भी डिश का स्वाद बढ़ जाता है। जी हाँ, आप कर्ड राइस में भी काजू, किशमिश या बादाम मिला सकते हैं। चाहें तो मूँगफली को रोस्ट करके इसको ऊपर से डाल सकते हैं। इससे कर्ड राइस को देखते ही खाने का मन करने लगेगा।

फ्रूट्स का करें इस्तेमाल

Fruits
Use Fruits

अभी तक शायद आपने कर्ड राइस की गार्निशिंग के लिए फ्रूट्स का इस्तेमाल नहीं किया होगा। लेकिन, इस बार आप इन्हें कर्ड राइस का हिस्सा ज़रूर बनायें। अनार के दानों और अंगूर से गार्निशिंग करने से कर्ड राइस की ख़ूबसूरती और टेस्ट दोनों ही डबल हो जाएँगे। चाहें तो पाइनएप्पल का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे कर्ड राइस में एक अच्छा सा थोड़ा मीठापन भी आ जाएगा।

कर्ड चिली के साथ खायें

अधिकांश लोग कर्ड राइस को अचार या पापड़ के साथ खाते हैं लेकिन आप इस बार इसको कर्ड चिली साथ ट्राय करें। आप देखेंगे कि कर्ड राइस का ऐसा टेस्ट आपको पहले कभी नहीं मिला होगा। कर्ड चिली को दही के बैटर में भिगोकर धूप में सुखाकर प्रिज़र्व कर लिया जाता है। ज़रूरत होने पर इसको तेल में ब्राउन कलर होने तक फ्राई करें।

तो, आप भी इस बार हमारे बताये इन तरीक़ों के साथ कर्ड राइस बनाइये और फिर देखिए हर कोई आपकी कितनी तारीफ़ करेगा।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...