फैंसी खाने से हुए बोर तो बनाएं मटर पनीर पुलाव अलग ही अंदाज़ में: Matar Paneer Pulao Recipe
Matar Paneer Pulao Recipe

पुलाव नहीं है बोरिंग, फैंसी खाने को भी देगा मात

ब कभी फैंसी खाना खा कर आप बोर हो जाएं तो ये रेसिपी आपके लिए सबसे अच्छी होगी। इसे खा कर आपके पेट के साथ साथ आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

Matar Paneer Pulao Recipe: मटर पनीर पुलाव बनाने में जितने आसान खाने में उतने ही स्वादिष्ट होते हैं। जब कभी आपका कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन करे तो आज की हमारी ये रेसिपी आपके काम जरूर आएगी। इस मटर पनीर पुलाव की रेसिपी जितनी आसान है पेट के लिए ये उतनी ही हल्की भी है। जब कभी फैंसी खाना खा कर आप बोर हो जाएं तो ये रेसिपी आपके लिए सबसे अच्छी होगी। इसे खा कर आपके पेट के साथ साथ आपका दिल भी खुश हो जाएगा। ट्रेडिशनल स्टाइल से बनाया हुआ मटर पनीर पुलाव आपके टेस्ट बड्स को खुश कर देगा।

एक तरह से ये मटर पनीर पुलाव इसलिए अच्छा है क्यूंकि इसमें ना तो ज्यादा मसाले हैं और ना ही तेल घी आदि।

Matar Paneer Pulao Recipe
Easy to make

चावल – 1 कप

अदरक पेस्ट – 1 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

बड़ी इलायची – 3

दालचीनी – 1 इंच

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

लौंग – 5 – 6

काली मिर्च – 10 – 12

1 नींबू

जीरा – 1 चम्मच

पनीर  250 ग्राम

मटर – 1 कप

घी – 4 चम्मच

चावल साफ़ पानी से दो से तीन बार धो लें।

अब इन्हें साफ़ पानी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

आधे घंटे बाद इन चावलों को खुले हुए पतीले में 70 परसेंट पका लें।

पनीर को चौकोर या मनचाहे आकार में काट कर तैयार कर लीजिये।

अब एक पैन में घी गरम कीजिये।

पैन में घी डाल कर गरम कीजिए।

घी गरम होने पर इसमें पनीर के टुकड़े डाल कर सुनहरा भूरा होने तक तल लीजिए।

Paneer Matar Pulao
Yummy recipe

काली मिर्च, इलायची लौंग और दाल चीनी को दरदरा कूट कर राखिए।

पनीर तलने के बाद जो घी बचा रह जाए उसमें जीरा और बाकी का कुत्ता हुआ मसाला डाल दें।

इसके बाद अदरक का पेस्ट डाल कर भून लीजिए।

अब इन सभी को एक चम्मच से चलते हुए अच्छी तरह भूनें।

अब इसे ढक कर अच्छी तरह पका लें।

भुने हुए मटर, उबले हुए चावल और तले हुए पनीर के टुकड़े इस मिश्रण में दाल कर साथ में नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

चाहें तो थोड़ा सा नीबू का रस भी मिलाएं, इस से चावल खिले खिले बनेंगे।

गैस बंद कर के पुलाव में ऊपर से हरा धनिया डाल दें।

गरमा गरम मटर पनीर पुलाव तैयार है, इसे धनिये पुदीने की चटनी या रायते के साथ सर्व करें।

इस रेसिपी में और स्वाद लाने के लिए आप दही की चटनी भी बना सकते हैं। दही की चटनी के साथ ये चावल खाने में बिलकुल बिरयानी वाला स्वाद देते हैं। दही वाली चटनी को बनाना उतना ही आसान है जितना एक सिंपल धनिया या पुदीना चटनी को बनाना।

एक बड़ी कटोरी दही

लहसुन एक गांठ

हरी मिर्च 4 – 5  

अदरक – 1  इंच

curd chutney
Serve with curd chutney

हरा धनिया

नमक – इच्छा अनुसार

दही को अच्छी तरह मथ कर उसमें नमक और थोड़ा पानी डालें।

अब मिक्सर जार में धुला हुआ धनिया पत्ता, छिला हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल कर पेस्ट बना लें।

इस तैयार पेस्ट को अलग से एक बड़े कटोरे में निकाल कर रख लें और इसमें धीरे धीरे माथा हुआ दही मिलाते जाएं।

लीजिए तैयार है दही वाली चटनी।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...