इस तरीके से घर पर ही बनाएं लज़ान्या शीट: Homemade Lasagna Sheets
Homemade Lasagna Sheets

बाज़ार से लाने की बजाए घर पर ही बनाएं Lasagna Sheets

Lasagna Sheets को बिना पास्ता मशीन के भी बनाया जा सकता है। यहाँ देखें रेसिपी

Homemade Lasagna Sheets: यूं तो कोई भी डिश आप रेस्टोरेंट में खा सकते हैं, लेकिन घर पर बनी डिश खाने का सुकून ही कुछ और है। अब ऐसा ही कुछ पास्ता के साथ है। रेस्टोरेंट के मेनू में आपको एक से बढ़कर एक डिश मिल जाएगी लेकिन यही डिश अगर आप घर पर बनाएं तो कैसा रहे। घर का बना पास्ता से बेहतर कुछ नहीं है। यह ताजा होता है और इसका स्वाद हमेशा अच्छा होता है।

इटालिन फूड को दिल से चाहने वालो को लिए लज़ान्या कुछ ऐसा ही है। लज़ान्या के कई तरह के वैरिएशन बन सकते हैं लेकिन लज़ान्या शीट उसके लिए ज़रूरी रहेगी। यूँ तो लज़ान्या शीट बाज़ार में उपलब्ध होती है लेकिन इसे भी घर पर भी बना सकते हैं। अगर आपको लगता है कि पास्ता मशीन होने पर ही लज़ान्या शीट बन सकती है तो ऐसा नहीं है। लज़ान्या शीट बनाने के लिए आपको पास्ता मशीन की ज़रूरत नहीं है। शीट बनाने के लिए आपको एक बेलन, तेज धार वाला चाकू और काम करने वाली साफ सतह होनी चाहिए। ये चीज़ें होममेड लज़ान्या शीट बनाने का काम पूरा कर देगी।

यहां बताई गई होममेड लज़ान्या शीट्स को आधे घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ देना है और फिर इसे वैसे ही उबालना है जैसे आप आमतौर पर अपने पास्ता को उबालते हैं। इसे पकाने के लिए पांच मिनट से ज़्यादा नहीं लगेगा। इसका इस्तेमाल आप फेवरेट लज़ान्या रेसिपी बनाने में कर सकते हैं।

होममेड लज़ान्या शीट रेसिपी

Homemade Lasagna Sheets
Lasagna

सामग्री

  • मैदा – 1 1/2 कप
  • अंडे – 2
  • नमक – ¼ टीस्पून

विधि

  • एक बाउल में मैदा, नमक डालें और मिलाएं।
  • अंडे डालें और अच्छी तरह मिलाएं, जब तक कि सामग्री मिल न जाए।
  • इस आटे को आपको कम से कम तीन मिनट के लिए गूंथना होगा।
  • आपको इसके लिए और आटा डालने की ज़रूरत पड़ सकती है। इसके लिए एक बार में एक बड़ा चम्मच डालें।
  • यदि आपका आटा बहुत ज़्यादा सूखा है, तो एक से दो बड़े चम्मच पानी डालें। दोनों ही मामलों में, आटा एक साथ रहना चाहिए और चिपचिपा नहीं होना चाहिए।
  • आटा गूंथने के बाद प्लास्टिक रैप से ढककर 30 मिनट के लिए रख दें।
  • अब यह डो सॉफ्ट टेक्चर वाला होगा और बेलने के लिए तैयार है। डो को किचन स्टैंड के साफ सतह पर रख लें। इसके साथ ही थोड़ा सूखा आटा साइड में डस्टिंग के लिए रख लें ताकि बेलने में आसानी रहे।
  • डो को आधा काट लें। आधा काटने के बाद इन्हें पतला होने तक बेल लें।
  • अब बेले हुए डो को अपने मनचाहे शीट की साइज़ में तेजधार वाले चाकू से काट लें।
Sheet
Sheet
  • इस डो का इस्तेमाल अन्य प्रकार के पास्ता जैसे स्पेगेटी, टोर्टेलिनी, रैवियोली आदि बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • आधे घंटे के लिए शीट्स को सूखने के लिए छोड़ दें।
  • एक पैन में इतना पानी उबालें कि पास्ता शीट्स ढक जाएं। नमक डालें और उबलते पानी में लज़ान्या शीट्स डालें और इसे 5 मिनट तक पकने दें। लज़ान्या शीट को निकाल लें और अब आप लज़ान्या बनाने में उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...

Leave a comment