Healthy Snack Options: शाम के वक्त लगने वाली हल्की भूख को बर्दाश्त करना बहुत ही मुश्किल होता है। इस समय आमतौर पर घर में खाने के लिए कुछ नहीं मिलता और फिर लोग बाहर का अनहेल्दी खाना खाते हैं। इससे सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। लंच और डिनर के बीच का वक्त ऐसा होता है, जब आपको कुछ टेस्टी और चटपटा खाने की इच्छा होती है।
ज्यादातर घरों में लोग इस समय स्ट्रीटफूड खाते हैं और इसकी वजह से कब्ज और पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसकी वजह से आपका वेट भी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कुछ हेल्दी ऑप्शन्स के बारे में सोचना चाहिए।
आपकी इसी समस्या को हल करने के लिए डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने शाम के हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन के बारे में बताया है।
सेब और आलमंड बटर
शाम की भूख के लिए अगर आप एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको आलमंड बटर और सेब खाने चाहिए। आलमंड बटर के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इनके सेवन से आपका पेट भरा-भरा रहता है। सेब एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है, साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये आपको वेट लॉस में भी मदद करते हैं।
सब्जियों का सूप

सेहत के लिए सब्जियों से बढ़कर क्या ही हो सकता है। ये एक बहुत ही इजी और टेस्टी ऑप्शन है। सूप को आप घर पर ही खुद बना सकती हैं। वेजिटेबल सूप में फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सूप आपकी बॉडी को डिहाइड्रेट नहीं होने देता।
कैमोमाइल टी और सेब

शाम की भूख को शांत करने और हेल्थ का भी ख्याल रखने के लिए आप अपनी इवनिंग डाइट में कैमोमाइल टी और सेब को शामिल कर सकते हैं। कैमोमाइल फ्लार्स की मदद से इस चाय को बनाया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल, स्किन और पेट की हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
ये आपकी बॉडी में बैक्टीरिया को भी पनपने से रोकता है। सेब के टुकड़ों के साथ इस चाय का सेवन और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे आपका पेट भी भर जाएगा और आप ओवरइटिंग से बच जाएंगें।
मखाना चाट
मखाना को सुपरफूड माना जाता है। इसके अदंर कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत ही बेनिफिशियल हैं। इसे आप चाट के तौर पर शाम की चाय के साथ भी खा सकते हैं। ये जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही हेल्दी भी। इसमें आप काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। ये मैग्नीशियम से भरपूर होता है।
यह भी देखें-कम उम्र में ही सताने लगी हैं झुर्रियां, तो जल्दी से करें ये काम मिल जाएगा आराम: Wrinkles Home Remedy
दूध और नट्स

अगर आप अपनी हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा सोचते हैं, तो आपको शाम की भूख में दूध और नट्स का सेवन करना चाहिए। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके साथ ही ये प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माने जाते हैं।
