Wrinkles
Wrinkles

Wrinkles Home Remedy: आजकल के गलत लाइफस्टाइल की वजह से लोग कम उम्र में ही बूढ़े नजर आने लगे हैं। अक्सर शराब और स्मोकिंग की गलत आदत की वजह से भी कम उम्र में ही शरीर में बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं। आजकल लोग झुर्रियों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं।

बहुत सी महिलाएं कम उम्र में ही झुर्रियों से परेशान रहने लगती हैं। हर किसी की चाहत होती है कि वो जवां दिखे। लोग बढ़ती उम्र के साथ भी जवां दिखना चाहते हैं। आपके किचन में पड़ी कुछ चीजें आपके लिए वरदान साबित हो सकती हैं।

इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको झुर्रियों की समस्या से राहत के उपायों के बारे में बताएंगे।

क्यों होती हैं झुर्रियां

Wrinkles Home Remedy
Rice Sheet Mask For Wrinkles
  • अक्सर स्ट्रेस के चलते झुर्रियों की समस्या हो जाती है। यही वजह है कि आपको बहुत ज्यादा फेशियल मूवमेंट नहीं करने चाहिए।
  • इसके अलावा स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से भी एजिंग के लक्षण तेजी से नजर आने लगते हैं।

केला लगाएं झुर्रियां भगाएं

  • केले की मदद से भी आप झुर्रियों की समस्या को कम कर सकते हैं। इसके लिए एक केले को मैश करें।
  • इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं।
  • इसे कम से कम 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • सूखने पर इसे गुनगुने पानी की मदद से साफ कर लें।
  • इसे आप हफ्ते में 2 बार यूज कर सकते हैं। इससे आपको झुर्रियों से काफी राहत मिलेगी।

चेहरे पर लगाएं अंडा

Egg White
egg on face
  • एक बाउल में अंडा लें और उसका सफेद भाग बाउल में डाल लें।
  • अब इसके अंदर नींबू का रस और मिल्क क्रीम भी मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट रखें।
  • सूखने पर इसे सादे पानी की मदद से साफ करें।

बादाम तेल का करें इस्तेमाल

  • रात को सोने से पहले आप बादाम का तेल लें और इससे चेहरे की अच्छे से मसाज करें।
  • इसके अंदर अच्छी मात्रा में विटमिन-ई पाया जाता है।
  • इससे आपकी स्किन में कसाव आता है।

ऐलोवेरा जेल लगाएं

  • ऐलोवेरा जेल के इस्तेमाल से आपको झुर्रियों से राहत मिल सकती है।
  • इसे भी आप एक नाइट क्रीम की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • रोजाना रात को सोने से पहले आपको ताजा ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाना होगा।
  • सुबह आप सादे पानी से चेहरे को साफ कर सकते हैं।

मॉइस्चराइजर लगाएं

apply moisturizer
apply moisturizer

झुर्रियों से राहत के लिए आपको चेहरे को हमेशा मॉइस्चराइज रखना होगा। स्किन को मॉइस्चराइज रखना बहुत ही जरूरी है। दरअसल ड्राईनेस की वजह से झुर्रियों का समस्या होती है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ आपके लिए स्किन केयर काफी जरूरी हो जाता है।

यह भी देखें-सुबह नजर आती है आंखों पर सूजन, तो इन मेकअप टिप्स से करें गायब: Puffy Eye Makeup Tips

सही मात्रा में पिएं पानी

स्किन को जवां रखने और झुर्रियों से बचने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आपको पूरे दिन पानी का सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। ये आपकी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा है।