Healthy Chaat Recipes
Healthy Chaat Recipes

बच्चों के लिए बनाएं ये 3 हेल्दी चाट, नोट करें रेसिपीज: Healthy Chaat Recipes

बारिश के मौसम में अगर बच्चे चाट खाने की जिद्द कर रहे है, तो आप घर पर इन हेल्दी चाट को जरूर ट्राई करें।

Healthy Chaat Recipes: बच्चों को बाहर का ही खाना अच्छा लगता है। लेकिन अगर आप उन्हें इसकी आदत डाल देंगे, तो आगे चलकर नुकसान ही होगा। ऐसे में आप बच्चों को घर पर भी हेल्दी चीजें बनाकर खिला सकते है। इसलिए आज हम चाट की 3 रेसिपीज लेकर आए है, जिसे आप घर पर मिनटों में तैयार कर सकते है, तो देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।

Also read: इन 2 दालों से करारी पकौड़ी, हर कोई करेगा तारीफ: Dal Pakode Recipe

Makhana Chaat

सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 1 कप सेव
  • आधा कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज
  • आधा कप टमाटर
  • आधा कप बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
  • 2 चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच इमली की चटनी
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • मखाना चाट बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म कर लें।
  • फिर इसमें 2 कप मखाना डाालकर ड्राई रोस्ट कर लें।
  • अब इस मखाने को एक बाउल में निकाल लें।
  • फिर इसमें बारीक कटा हुआ हरा प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिला लें।
  • अब इसमें नमक, इमली की चटनी, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिला लें।
  • तैयार है मखाना चाट। मखाना चाट को पुदीने की चटनी और सेव के साथ सर्व करें।
Corn Chaat

सामग्री

  • 1 कप कॉर्न
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • आदा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका

  • कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले पानी डालकर कॉर्न को उबाल लें।
  • जब कॉर्न अच्छे से उबल जाएं, तो इसे छन्नी से छानकर पानी को अलग कर लें।
  • अब एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें उबले हुए को कॉर्न 10 मिनट के लिए भून लें।
  • फिर इसे एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी धनिया पत्ती, नींबू का रस, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक डाल दें।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। तैयार है कॉर्न चाट। गरमागरम चाय के साथ कॉर्न चाट को सर्व करें।
Kabuli Chana Chaat

सामग्री

  • 2 कप काबुली चना
  • आधा कप उबले आलू
  • आधा कप पनीर
  • आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • आधा कप बरीक कटा हुआ टमाटर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच पुदीने की चटनी
  • आधा चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच बटर

बनाने का तरीका

  • काबुली चना चाट बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना और आलू को प्रेशर कुकर में डालकर उबाल लें।
  • अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें 1 चम्मच बटर डाल दें।
  • फिर इसमें जीरा डालकर भून लें। फिर इसमें उबले हुए चने, आलू और पनीर को डालकर भून लें।
  • अब इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर एड कर लें। जब ये सारी चीजें अच्छे से पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें।
  • इसके बाद इन सभी चीजों को बाउल में निकाल लें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, नमक और पुदीने की चटनी डालकर मिला लें।
  • तैयार है काबुली चना चाट। नमकनी और बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती के साथ सर्व करें।