बारिश में बनाएं इन 2 दालों से करारी पकौड़ी, हर कोई करेगा तारीफ: Dal Pakode Recipe
Dal ke Pakode Recipe

बारिश में बनाएं इन 2 दालों से करारी पकौड़ी, हर कोई करेगा तारीफ

Dal ke Pakode Ki Recipe : बरसात में दालों से बने पकौड़ों का स्वाद चखना आपके लिए एक अलग अनुभव हो सकता है। आइए जानते हैं दालों से बने पकौड़ों को बनाने की रेसिपी क्या है?

Dal Pakode Recipe: बरसात में हर किसी को चाय के साथ पकौड़े खाने का मन करता है। इसलिए इस सीजन में लोग तरह-तरह के पकौड़े खाना पसंद करते हैं। लेकिन पकौड़े अगर सॉफ्ट हो, तो मन काफी ज्यादा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी करारी पकौड़े खाना पसंद करते हैं, तो बेसन के बजाय दालों के पकौड़े तैयार करें। जी हां, दालों से पकौड़े बनाना काफी स्वादिष्ट और करारा होता है। इस लेख में हम आपको 2 तरह के दालों से पकौड़े बनाने की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं दालों से पकौड़े बनाने की रेसिपी क्या है?

Also read: बच्चों को खिलाएं, क्रिएटिव तरीके से हेल्थी खाना

  • मूंग दाल – 1 कप
  • खड़ी लाल मिर्च – 2
  • प्याज – 1 मध्यम आकार का कटा हुआ
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट – आधा चम्मच
  • जीरा – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – 1 टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार
Dal Pakode Recipe
Moong Dal Ke Pakode
  • सबसे पहले मूंगदाल लें और इसे धोकर करीब 1 से 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इस दाल से पानी निकाल लें।
  • अब भीगे हुए दाल को ग्राइंडर जार में डालें, इसमें 2 लाल खड़ी मिर्च डालकर दरदरा होने तक ग्राइंड करें।
  • इसके बाद इसे एक बड़े बर्तन में डालें, फिर प्यादज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला, हरी मिर्च, जीरा, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर इसे मिक्स करें।
  • अब एक कड़ाही चढ़ाएं, इसमें तेल डालकर मिक्स किए गए बैटर को डालकर पकौड़े तलें। लीजिए गर्मागर्म मूंगदाल के पकौड़े तैयार हैं।
  • मसूर दाल – 2 से 3 कप
  • प्याज – 2 मध्यम आकार के कटे हुए
  • जीरा – 1 चम्मच
  • अजवाइन – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 से 3
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार
Masoor Dal Ke Pakode
Masoor Dal Ke Pakode
  • सबसे पहले मसूर दाल को धोकर इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें।
  • इसके बाद इस भीगे दाल से पानी निकालकर इसे दरदरा होने तक अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
  • ग्राइंड किए डाल में प्याज, हरी मिर्च और सभी तरह के मसालों को डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल डालकर पकौड़ों को तल लें।
  • लीजिए गर्मागर्म मसूर दाल के पकौड़े तैयार हैं, इसे बरसात में चाय के साथ सर्व कीजिए।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...