Top 10 Thermosteel Bottle: गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले सभी पानी की बोतल अपने साथ लेकर निकलते हैं। लेकिन थोड़े ही समय में आपकी आम बोतल का पानी गर्म हो जाता है। ऐसे में आपके पास थर्मोस्टील बोतल का होना जरुरी है ताकि गर्म मौसम में भी आप ठन्डे पानी का मज़ा ले कर अपनी प्यास बुझा सकें। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज में आपके लिए है थर्मोस्टील बोतल के 10 अलग-अलग ब्रांड, जहां से आप अपने बजट की बोतल चुन सकते हैं।
जेपी प्लस

ये वैक्यूम इंसुलेटेड थर्मोस्टील बोतल आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। इसकी डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन तकनीक और इनर स्टील कोर के चलते यह बोतल 24 घंटे तक पानी को गर्म या ठंडा रखने में सक्षम है। यह बोतल लीक-प्रूफ और रस्ट-फ्री है, जिससे इसका इस्तेमाल स्कूल, ऑफिस, जिम या ट्रैवल के दौरान बिना किसी चिंता के किया जा सकता है। 1 लीटर वाली इस बोतल की कीमत ₹995 है।
बोरोसिल

यह बोतल उच्च गुणवत्ता वाले 304 ग्रेड फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी है, जो इसे पूरी तरह से रस्ट-प्रूफ और केमिकल-फ्री बनाती है। इसकी कॉपर-कोटेड डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन तकनीक पेय पदार्थों को 20 घंटे तक गर्म और 24 घंटे तक ठंडा बनाए रखती है। 850 एमएल की इस बोतल की कीमत ₹1,195 है।
मैजिक

इस बोतल में डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन तकनीक है, जो आपके पानी को 24 घंटे तक ठंडा बनाए रखती है। इसकी थ्रेडेड माउथ डिजाइन और हाई-क्वालिटी सिलिकॉन सील इसे पूरी तरह से लीकप्रूफ और ट्रैवल-फ्रेंडली बनाते हैं। वक लीटर वाली इस बोतल की कीमत ₹1,899 रूपये है।
प्रोबॉट

हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी यह बोतल मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली है। इसकी डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन तकनीक गर्म चाय या कॉफी को लंबे समय तक गर्म और ठंडे पानी को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखती है। 900 एमएल की इस बोतल की कीमत ₹1,999 है।
पॉविफाय

अगर आप एक ऐसी बोतल की तलाश में हैं जो उपयोग में आसान हो, स्टाइलिश हो और लंबे समय तक पीने के तापमान को बनाए रखे, तो आप इसको खरीद सकते हैं। यह बोतल 304 ग्रेड फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी है और इसमें डबल-वॉल वैक्यूम इंसुलेशन तथा इनर कॉपर-कोटिंग है, जिससे आपकी चाय, कॉफी या पानी 24 घंटे तक गर्म या ठंडा रहता है। 1 लीटर की इस बोतल की कीमत ₹799 है।
सेलो

इस बोतल की डबल वॉल वैक्यूम इंसुलेशन और इनर कॉपर कोटिंग टेक्नोलॉजी आपके पानी या ड्रिंक्स को 24 घंटे तक ठंडा बनाए रखती है। इस बोतल में उपयोग की गई यूनिक DTP कोटिंग इसे खरोंच, छीलन और रंग फीका होने से बचाती है, जिससे इसकी आकर्षक मिलिट्री ग्रीन मैट फिनिश लंबे समय तक बनी रहती है। 759 एमएल की बोतल की कीमत ₹1,099 रूपये है।
व्येस्का

हाई-क्वालिटी स्टेनलेस स्टील से बनी यह बोतल लीकप्रूफ और रस्ट-फ्री है, जो इसे ऑफिस, घर, जिम, ट्रैवल, हाइकिंग या ट्रेकिंग जैसे हर माहौल के लिए उपयुक्त बनाती है। इसकी Thermosteel तकनीक ड्रिंक्स को 24 घंटे तक गर्म या ठंडा बनाए रखती है, जबकि फ्लिप-लिड डिज़ाइन चलते-फिरते उपयोग को आसान बनाता है। 500 एमएल की इस बोतल की कीमत ₹810 है।
बाल्ट्रा

इस डबल वॉल इंसुलेशन तकनीक वाली बोतल 12 घंटे तक आपके पानी के तापमान में बनाए रखती है। यह स्कूल, जिम, स्पोर्ट्स या आउटडोर एक्टिविटी के लिए एक भरोसेमंद साथी है। 18/8 क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील से बनी यह बोतल मजबूत और टिकाऊ है। इस 750 एमएल की बोतल की कीमत ₹1,170 है।
पैक्सपो

यह ISI सर्टिफाइड बॉटल उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील (SS 304) से बनी है, जो न केवल जंग प्रतिरोधी है बल्कि बैक्टीरिया से भी सुरक्षा देती है। इसकी खास Tri-Ply Vacuum Technology, जिसमें दो स्टील की परतों के बीच मोटा एल्युमिनियम शीट सैंडविच होता है, लंबे समय तक गर्म या ठंडे पेयों का तापमान बनाए रखने में सक्षम है। 1 लीटर की इस बोतल की कीमत ₹1,099 है।
मिल्टन

स्टाइल और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है यह स्टेनलेस स्टील से बनी स्मार्ट बोतल। इसकी डबल-वॉल वैक्यूम इंसुलेशन तकनीक और आंतरिक तांबे की परत न सिर्फ आपके ड्रिंक्स के स्वाद को बनाए रखती है, बल्कि उन्हें 24 घंटे तक गर्म या ठंडा रखने में भी सक्षम है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक परफेक्ट चॉइस है-चाहे ऑफिस हो, जिम या यात्रा। 1 लीटर 50 एमएल की इस बोतल की कीमत ₹1,165 है।
