Grehlakshmi Top 10 Chole Masala
Grehlakshmi Top 10 Chole Masala

Top 10 Chole Masala: भारतीय घरों में छोले सबसे ज्यादा पसंदीदा व्यंजन है। टमाटर और प्याज़ के तड़के में बनने वाले इन छोले में छोले मसाला डल जाए तो इसका स्वाद बढ़ जाता है। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज में हम छोले मसाला के 10 ब्रांड लेकर आए हैं, जिसमें से आप अपनी पसंद का छोले मसाला चुनकर अपने छोले के स्वाद को और अधिक बढ़ा सकते हैं तो चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 छोले मसाला।

सुहाना

अगर आपको भी पंजाबी स्टाइल छोले का वही पारंपरिक, मसालेदार और गाढ़ा स्वाद, जो ढाबा-स्टाइल खाने की याद दिलाए तो आप इस मसाले का इस्तेमाल करें। इसमें न कृत्रिम स्वाद, न कृत्रिम रंग और न ही प्रेसेर्वटिवेस मिलाए गए हैं। बेहतरीन मसाला संतुलन जो हर बाइट को स्वादिष्ट बनाता है।
कीमत: ₹45
मात्रा: 50g

आर्गेनिक तत्वा

यह शुद्ध, ऑर्गेनिक और केमिकल-फ्री मसाला जैविक मसालों से तैयार किया गया है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। यह आपके छोले में वही पारंपरिक और रिच स्वाद लाता है, जो घर के बने खाने को खास बनाता है। इस मसालों में प्राकृतिक तेल बरकरार रहते हैं, जिससे खुशबू और स्वाद और भी गहरा व ताज़ा महसूस होता है।
कीमत: ₹145
मात्रा: 100g

सूर्या

अगर आप कम मात्रा में लेकिन दमदार स्वाद वाला छोले मसाला ढूंढ रहे हैं, तो यह एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प है। यह मसाला खास तौर पर पंजाबी स्टाइल छोले का गहरा रंग और चटपटा स्वाद देने के लिए तैयार किया गया है। इस मसाले में अनार दाना भूनकर और पीसकर डाले जाते हैं, जिससे छोले को गहरा भूरा रंग और हल्का खट्टा-चटपटा स्वाद मिलता है।
कीमत: ₹110
मात्रा: 50g

बादशाह

पूर्व-मिश्रित मसालों का संतुलित ब्लेंड आपके छोले को गहरा रंग, शानदार खुशबू और बेहतरीन स्वाद देता है। इस मसाले में न तो कोई प्रेसेर्वटिवेस है, न कृत्रिम रंग और न ही कृत्रिम फ्लेवर-यानी शुद्ध और भरोसेमंद स्वाद। उच्च गुणवत्ता वाले मसालों को स्लो ग्राइंडिंग प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जिससे उनकी प्राकृतिक खुशबू और स्वाद बरकरार रहते हैं।
कीमत: ₹88
मात्रा: 100g

सुरुचि

अगर आप घर पर असली अमृतसारी स्टाइल पंजाबी छोले बनाना चाहते हैं, तो यह छोले मसाला एक बढ़िया विकल्प है। यह मसाला खास तौर पर पारंपरिक स्वाद और गाढ़े रंग के लिए तैयार किया गया है, जिससे आपके छोले बनें बिल्कुल ढाबा-स्टाइल। मसालों का संतुलित संयोजन डिश में गहराई और समृद्धि लाता है।
कीमत: ₹90
मात्रा: 100g

कैच

इस मसाले के साथ बने हुए छोले का हर निवाला मसालेदार और संतुलित स्वाद देता है। धनिया, जीरा, लाल मिर्च, अमचूर जैसे चुनिंदा मसालों का संतुलित संयोजन आपकी डिश को सिग्नेचर स्वाद और आकर्षक खुशबू देता है।
कीमत: ₹90
मात्रा: 100g

एमडीएच

यह मसाला धनिया, लाल मिर्च, अमचूर, जीरा, काली मिर्च, मेथी, दालचीनी, इलायची, लौंग आदि के मिश्रण से तैयार किया गया है जो छोले को गहरा और रिच फ्लेवर देता है। छोले को पकाते समय इस मसाले की खुशबू किचन में फैल जाती है और स्वाद में गहराई आती है।
कीमत: ₹92
मात्रा: 100g

टाटा संपन्न

यह मसाला इस तरह तैयार किया गया है कि आपके छोले में सही तीखापन, मसालेदार स्वाद और चटपटा फ्लेवर आए। इसमें मौजूद मसालों को इस तरह प्रोसेस किया गया है कि उनके प्राकृतिक तेल सुरक्षित रहें। इससे खाने में ज्यादा खुशबू और गहराई आती है।
कीमत: ₹93
मात्रा: 100g

जीएम फूड्स

यह मसाला खासतौर पर पंजाबी स्टाइल छोले के लिए है। इसका समृद्ध, तीखा और संतुलित स्वाद हर निवाले में असली देसी तड़का देता है। यह छोले मसाला पाउडर बिना किसी प्रेसेर्वटिवेस और कृत्रिम रंगों के बनाया गया है।
कीमत: ₹184
मात्रा: 100g (2 का पैक)

एवेरस्ट

यह छोले मसाला 24 शुद्ध मसालों का एक संतुलित मिश्रण है, जो पंजाबी स्टाइल छोले को असली ढाबे जैसा स्वाद देता है। यह मसाला छोले की ग्रेवी में गहराई, खुशबू और परफेक्ट मसालेदार स्वाद जोड़ता है।
कीमत: ₹90
मात्रा: 100g

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...