Top 10 Basmati Rice: जब भी बात पुलाव या बिरयानी खाने कि हो तो बासमती चावल का नाम हमारी जुबान पर रहता है। आखिर हो भी क्यों न बासमती चावल का लम्बा और खिला हुआ दाना देखकर भूख दोगुनी हो ही जाती है। गृहलक्ष्मी टीम इस बार अपने पाठकों के लिए बासमती चावल की सीरीज लेकर आई है, जिसमें 10 अलग-अलग ब्रांड के बासमती चावल के बारे में बताया गया है। तो चलिए देखते हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज-
श्री श्री तत्त्व

अगर आप रोजाना बासमती चावल का स्वाद लेना चाहते हैं तो इन चावलों को आज ही अपने राशन में शामिल कर सकते हैं। इन चावल को आर्गेनिक फार्म से लाकर सीधा पैक किया जाता है। इसके 1 किलो पैक की कीमत 145 रूपये है।
फार्च्यून

इसके अतिरिक्त लंबे और नॉन-स्टिकी दाने पुलाव और बिरयानी के लिए उपयुक्त हैं। इस चावल के दाने पकाने के बाद 2 गुना लंबे और स्वादिष्ट बन जाते हैं। पकने के बाद ये चावल एकदम सफेद रहते हैं जो देखने में भी सुन्दर नजर आते हैं। इसके 5 किलो पैक की कीमत 1,050 रूपये है।
हेवेन्स हार्वेस्ट

हिमालय की तलहटी से प्राप्त ये खुशबूदार बासमती चावल जब पकते हैं तो इसकी सुगंध आपकी भूख को बढ़ाने में कामयाब है। अगर आप घर आये महमानों के लिए बिरयानी और पुलाव बनाने जा रहे हैं तो ये उपयुक्त चयन है। इसके 5 किलो के पैक की कीमत 1,295 रूपये है।
24 मंत्र ऑर्गेनिक

ये अनपॉलिश्ड बासमती चावल हैं जो केमिकल मुक्त और कीटनाशक मुक्त है। यह चावल विशेष रूप से उन सभी के लिए अच्छा है जो अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं। इसमें भरपूत मात्रा में फाइबर है। ये चावल स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हैं। इसके 1 किलो पैक की कीमत 250 रूपये है।
ऑर्गेनिकइंडिया

इस चावल के पकने पर एक प्यारी सुगंध का एहसास होता है। इन सफेद बासमती चावलों को बिना किसी केमिकल फर्टिलाइजर के उगाया जाता है। पुलाव और बिरयानी के लिए ये एक उपयुक्त चावल है। इसके एक किलो पैक की कीमत 300 रूपये है।
बीबी रॉयल

बिरयानी के मजे को दोगुना करने के लिए ये चावल एक बेस्ट चॉइस है। पकने के बाद इसका एक-एक दाना अच्छी तरह फूला हुआ और खिलखिला नजर आता है। इसका स्वाद बेहद मुलायम है। इसके 5 किलो पैक की कीमत 975 रूपये है।
पंसारी

हाई क्वालिटी वाले ये बासमती चावल आयरन, ज़िंक, फोलिक एसिड और कई तरह के विटामिन से भरपूर है। ये आपके अंदर एनर्जी बूस्ट करने के साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी बनाता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है। इसके 5 किलो के पैक की कीमत 490 रूपये है।
ऑर्गेनिक तत्त्व

जब ये बासमती चावल पकते हैं तो इसकी खुशबू यकीनन आपकी भूख बढ़ने का काम करती है। इससे न सिर्फ आप बिरयानी या बुलाव बना सकते हैं बल्कि इन ग्लूटेन फ्री चावल से खीर भी स्वादिष्ट बनती है। इसके 1 किलो पैक की कीमत 280 रूपये है।
दावत

इसके लंबे दानों और मनमोहक सुगंध के साथ आप अपने भोजन के स्वाद को बढ़ा सकते हैं। इस चावल को आप रोजाना के साथ ही खास मौकों पर बनाकर महमानों को खुश कर सकते हैं। ये एक प्रीमियम क्वालिटी बासमती चावल है। इसके 5 किलो पैक की कीमत 489 रूपये है।
इंडिया गेट

अगर इस बार हाउस पार्टी में आप महमानों के लिए घर पर ही पनीर पुलाव बनाने जा रहे हैं तो ये चावल चुन सकते हैं। इसकी खुशबू सभी को अपनी तरफ खींच ही लेगी। ये अधिक लंबे चावल आपके हर खास मोके को और खास बना सकते हैं। इसके 5 किलो के पैक की कीमत 1,210 रूपये है।
