गृहलक्ष्मी होमशेफ श्रेया जैन ने शेयर की 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी: Fruits Recipes
Refreshing Fruits Recipes

गृहलक्ष्मी होमशेफ श्रेया जैन ने शेयर की 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी: Fruits Recipes

फलों से आप स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं और घरवालों को खिला सकते हैं।

Fruits Recipes: हेल्दी रहना है तो अपनी डाइट में फलों को ज़रूर शामिल करें लेकिन अगर फलों को और बढ़िया तरीके से डाइट का हिस्सा बनाना है तो आपको कुछ फ्रूट्स रेसिपी जान लेनी चाहिए। फलों से आप स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं और घरवालों को खिला सकते हैं। दिल्ली की रहने वाली गृहलक्ष्मी होमशेफ श्रेया जैन नेे ऐसी ही 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग फ्रूट रेसिपी शेयर की है। श्रेया को कुकिंग में प्रयोग करना बेहद पसंद है। वे Flavors of India by Shreya नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं।

Fruits Recipes
Fruit sego pudding

सामग्री

फुल क्रीम दूध – 1 लीटर

छोटी इलाइची (पिसी) – 1/4 टीस्पून

भीगे छुआरे –  2 (बारीक कटे)

बादाम –  7-8  (बारीक कटे)

पिस्ता –  10-12  (बारीक कटे)

काजू –  5-8 (बारीक कटे)

केला –   1 (गोल-गोल कटे)

अनार के दाने – 1/2 कप

पिसी चीनी – 1 कप

साबुदाना – 1/2 कप

काले अंगूर – 1/2 कप  (आधे किये हुए)

हरे अंगूर –  1/2 कप (आधे किये हुए)

मिक्स्ड बेरीज़ – 1/2 कप

बर्फ के टुकड़े – 10-12

विधि

साबुदाने को पानी में ट्रांसपेरेंट होने तक उबालें।  उबलने के तुरंत बाद बर्फ और पानी के मिक्चर में डालकर ठंडा करें। दूध को उबालना रखें। दूध में काजू, बादाम, पिस्ता, छुआरे , इलाइची व चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। ठंडा करें। सर्विंग गिलास में पहले दूध डालें फिर उसके ऊपर फलों की परत बनाए। फलों के ऊपर सबुतदाना डालें। गिलास भरने तक दोहराएं। सबसे ऊपर फलों से सजाएं और ठंडा पेश करें।

Fruit Custard
Fruits Custard

सामग्री

फुल क्रीम दूध – 1/2 लीटर + 1/2 कप

कस्टर्ड पाउडर – 3 टेबल स्पून

चीनी – 1/2 कप

अनार के दाने – 1/2 कप

काले अंगूर – 1/2 कप (आधे किये हुए)

हरे अंगूर – 1/2 कप (आधे किये हुए)

स्ट्रॉबेरी – 1/2 कप (आधे किये हुए)

विधि

दूध को उबाल लें। चीनी मिलाएं और घुलने तक पकाएं। एक कटोरी में ठंडा दूध लें और उसमे कस्टर्ड पाउडर मिलाकर स्मूथ घोल बना ले। घोल को दूध में मिलाये। लगातार करछी चलाते रहे और दो उबाल आने तक पकाएं। गैस बंद करें और करछी चलाते हुए कस्टर्ड को ठंडा कर लें। अगर बिना करछी चलाये ठंडा करेंगे तो ऊपर मलाई की परत जम सकती है। ठंडा होने पर सरे फल मिलाये और एक घंटे के लिए फ्रिज में रखे। ठंडा पेश करें।

Apple Mohito
Apple Mohito

सामग्री

सेब (बारीक कटा ) – 1

सफ़ेद नमक – 1/4 tsp

काला नमक- 1/4 tsp

प्लैन सोडा या कलरलेस कोल्ड्रिंक – 600 ml

बर्फ के टुकड़े – 10-12

विधि

सर्विंग गिलास में सेब के टुकड़े डालकर अच्छे से मैश क्र लें। चुटकी भर कला और सफ़ेद नमक डालें और सेब का जूस निकलने तक मैश करें। बर्फ के टुकड़े डालें। ऊपर से सोडा डालकर तुरंत पेश करें।

Winter fruit chaat
Winter fruit chaat

सामग्री

पपीता – 1/2 कप  (चकोर कटा)

अनार के दाने – 1/2 कप

केला –  1 (गोल कटा)

चीकू –  2  (चकोर कटा)

काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून

नींबू – 1

मिक्स्ड सीड्स – 2 टेबलस्पून

चाट मसाला – 1 टीस्पून

विधि

एक बड़ा बर्तन लें।  उसमे नींबू को निचोड़कर  रास निकल लें।  चाट मसाला और काली मिर्च डालकर मिलाये। सारे फल डालें और अच्छे से मिलाएं। ऊपर से सीड्स बुरक कर सजाये।  ताज़ा परोसें।

fruit raita
fruit raita

सामग्री

दही – 500  ग्राम

काला नमक – 1/2 टीस्पून

सफ़ेद नमक – 1/2 टीस्पून

चाट मसाला – 1 टीस्पून

टमाटर –  1  (बारीक कटा)

काले अंगूर –  1/4 कप (आधे किये हुए)

हरे अंगूर –  1/4 कप (आधे किये हुए)

अनार के दाने – 1/2 कप

सेब –   1 (बारीक कटा)

पिसी चीनी – 2 टीस्पून

काली मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून

विधि

एक बड़े बर्तन में दही लें और अच्छे से फेट लें।  दही में एक भी घुटली नहीं होनी चाहिए।  चीनी, कला नमक, सफ़ेद नमक, चाट मसाला, काली मिर्च डालकर मिलाएं। सारे फल डालें और मिलाएं। एक घंटा फ्रिज में ठंडा करें और परोसे।

सोनल शर्मा एक अनुभवी कंटेंट राइटर और पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, प्रिंट और पीआर में 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दैनिक भास्कर, पत्रिका, नईदुनिया-जागरण, टाइम्स ऑफ इंडिया और द हितवाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया...