South Indian Recipe
South Indian Recipe

South Indian Recipe: आज के समय में लोग अपनी हेल्थ को लेकर अधिक कॉन्शियस गए हैं और ऐसे में इसका ख्याल रखने के लिए तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। जिन लोगों को इंसुलिन सेंसेटिविटी की समस्या है या फिर वे अपना वजन कम करने में लगे हैं, वे अमूमन ग्लूटेन फ्री डाइट लेना पसंद करते हैं। आमतौर पर, यह माना जाता है कि अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं तो आपको सिर्फ उबली हुई सब्जियों और चावल से ही गुजारा करना होगा। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी ख्याल रख सकती हैं और इसके लिए आप साउथ इंडियन फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

साउथ इंडियन डिशेज में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने को एक अलग जायका देते हैं। साउथ इंडियन डिशेज की खास बात यह है कि यहां पर अधिकतर डिशेज ग्लूटेन फ्री ही होती हैं और इसलिए अगर आपने अपनी डाइट में ग्लूटेन ना लेने का मन बनाया है, तब भी आप इन डिशेज का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही साउथ इंडियन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ग्लूटेन फ्री डाइट पर आसानी से खाया जा सकता है-

Dosa

जब भी साउथ इंडियन डिशेज की बात होती है तो डोसे का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। इसे चावल और उड़द दाल की मदद से बनाया जाता है, इसलिए अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट पर हैं, तब भी इसका लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 कप चावल
  • आधा कप उड़द दाल
  • आधा चम्मच मेथी दाना
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • खाना पकाने के लिए तेल या घी

डोसा कैसे बनाते हैं-

  • चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगोएं।
  • आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करके उन्हें पीसकर चिकना घोल बना लें।
  • अब इसे रात भर या फिर 8-10 घंटे तक खमीर उठने तक रखें।
  • अब इसमें नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक नॉन-स्टिक या कास्ट-आयरन तवा गरम करें और उसमें एक करछुल घोल डालें। अब उसे फैलाते जाएं और एक पतला डोसा बनाएं।
  • थोड़ा तेल या घी डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
  • नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।
Ragi Idli
Ragi Idli

साउथ इंडिया में लोग इडली खाना काफी पसंद करते है। इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। अगर आप लंबे समय तक फुलर फील करना चाहते हैं तो रागी इडली बनाएं। इसे रागी के आटे, चावल और उड़द दाल की मदद से बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप इडली चावल
  • आधा कप उड़द दाल
  • 1 कप रागी का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

रागी इडली कैसे बनाते हैं-

  • इडली बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को 4-6 घंटे के लिए अलग-अलग भिगोएं।
  • उड़द दाल को मुलायम घोल में पीस लें और चावल को चिकना पेस्ट बना लें।
  • दोनों घोल को रागी के आटे के साथ मिलाएं और नमक डालें।
  • इसे रात भर के लिए रख दें।
  • इडली के सांचों में घी लगाएं और फिर घोल डालें।
  • इसे करीबन 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं।
  • सांभर और चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

यह एक तरह का पैनकेक है, जिसे दाल और चावल के मिश्रण से बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री-

  • आधा कप चावल
  • एक चौथाई कप तूर दाल
  • एक चौथाई कप चना दाल
  • एक चौथाई कप उड़द दाल
  • एक चौथाई कप मूंग दाल
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच करी पत्ता (कटा हुआ)
  • आधा छोटा चम्मच हींग
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • खाना पकाने के लिए तेल

अडाई कैसे बनाते हैं-

  • चावल और दाल को 4-6 घंटे के लिए भिगो दें।
  • उन्हें लाल मिर्च और जीरे के साथ पीसकर मोटा घोल बना लें।
  • अब इसमें नमक, करी पत्ता और हींग डालें।
  • तवा गरम करें और घोल डालकर एक मोटा पैनकेक बना लें।
  • दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक तेल में पकाएं।
  • गुड़ या चटनी के साथ परोसें।
Ragi Dosa
Ragi Dosa

रागी डोसा बेहद ही हेल्दी और फिलिंग है, जिसे रागी के आटे की मदद से बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप रागी का आटा
  • एक चौथाई कप चावल का आटा (वैकल्पिक)
  • एक चौथाई कप दही
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती (कटी हुई)
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • खाना पकाने के लिए तेल

रागी डोसा कैसे बनाते हैं-

  • रागी के आटे, चावल के आटे, दही, नमक और पानी को मिलाकर पतला घोल बना लें।
  • कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें।
  • तवा गरम करें और घोल डालकर डोसा बनाएं।
  • किनारों पर तेल छिड़कें और कुरकुरा होने तक पकाएं।
  • नारियल की चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

पज़हम पोरी वास्तव में केले के पकौड़े हैं, जिन्हें वास्तव में पके केले और चावल के आटे की मदद से बनाया जाता है। यह क्रिस्पी और मीठे होते हैं और खाने में लाजवाब लगते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 पके केले
  • आधा कप चावल का आटा
  • 2 बड़े चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चौथाई छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • तलने के लिए तेल

पज़हम पोरी कैसे बनाते हैं-

  • केले को लम्बाई में काट लें।
  • चावल के आटे, चीनी, हल्दी, इलायची पाउडर और पानी का उपयोग करके गाढ़ा घोल बना लें।
  • केले के टुकड़ों को घोल में डुबोंएं और गरम तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • चाय या कॉफी के साथ गरमागरम परोसें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...