इस तरह बनाएं नाश्ते में 5 अलग-अलग तरह के सैंडविच: Delicious Sandwich
Delicious Sandwich

Delicious Sandwich: गर्मियों में कुछ भी हैवी खाने का मन नहीं होता है। ऐसे में आपका दिल चाहता है ऐसा कुछ भी खाना जो थोड़ा लाइट हो। तो आप कुछ ऐसे सैंडविच ट्राई करें जो खाने में लाइट भी हो और टेस्टी भी। इनको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही इनमे क्या चीजों का आपको इस्तेमाल करना है जिससे ये ज्यादा फैटी न हो। तो आप इनमे उसी तरह का सामान लगाएं। यहां हम आपको तरह तरह के सैंडविच बनाने की रेसिपी बता रहे है-

1) मलाई और सब्जी वाले सैंडविच

Delicious Sandwich
Veggie Delicious Sandwich

वैसे तो ज्यादातर लोगों को मलाई पसंद नहीं होती है। लेकिन सैंडविच में मलाई डालकर अगर आप सैंडविच बनाते है तो सैंडविच बहुत टेस्टी बनते है। इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें जिसमें एक चम्मच घी डाल लें। फिर उसमें प्याज भूने इसके बाद अदरक लहसून का पेस्ट और हरी मिर्च और षिमला मिर्च डाल दें। इन्हे दो मिनट के लिए अच्छे से मंदी आंच पर पका लें। फिर नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार डालें। इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद बारीक कटी पत्ता गोभी और गाजर डालें। जब ये सब्जियां पक जाएं तो इनको ठंडा कर लें और इनमें काली मिर्च और मलाई डालकर मिक्स कर लें। और फिर इस घोल को दो ब्रेड के बीच में लगाकर इसे तवे पर घी डालकर सेंक लें। आपका सैंडविच तैयार है।

2) कुरकुरे सैंडविच

Kurkure Sandwich
Kurkure Sandwich

आपका मन कुछ क्रिस्पी खाने का हो रहा है। और आप सैंडविच में कुछ डिफरेंट बनाना चाहती है। तो सैंडविच को कुरकुरा बनाएं। इसके लिए सबसे पहले टमाटर,प्याज,आलू,कॉर्नस,हरी मिर्च को एक बाउल में मिला लें फिर इसके ऊपर काली मिर्च,चीज,व्हाइट सॉस,काली मिर्च और नमक को मिलाएं। फिर एक दूसरा बाउल लेकर उसमें मैदे का मिश्रण का पतला मिश्रण बना लें। और एक प्लेट में कुरकुरे का चूरा भी रख लें। फिर एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म कर लें। सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड के बीच सब्जियों का मिश्रण लगा लें और फिर मैदे के घोल में इसे लपेटे और फिर कुरकुरे की प्लेट में से कुरकुरे के चूरे को भी लपेट लें और फिर डीप फ्राई करें। आप क्रिस्पी सैंडविच तैयार है।

3) बॉम्बे सैंडविच

बॉम्बे सैंडविच
Bombay sandwich

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आपको झट से कोई चिज बनाकर खासकर सैंडविच खाना है तो आप बॉम्बे सैंडविच ट्राई करें। क्योंकि बॉम्बे सैंडविच बनता भी जल्दी है। और स्वादिष्ट भी लगता है। इसके लिए ब्रेड के कोने काट दें। और एक स्लाइस पर मक्खन और दूसरी स्लाइस पर चटनी लगा लें। फिर उस उबले आलू के स्लाइस,प्याज,टमाटर और खीरे के स्लाइस लगा लें। इसके बाद नमक और चाट मसाला लगाएं और फिर तवे पर मक्खन लगा कर सेंक दें। सैंडविच तैयार है सर्व करें।

4) पनीर सैंडविच

पनीर सैंडविच
Paneer Sandwich

बच्चों को तो पनीर सैंडविच काफी पसंद होता है। इसके लिए आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर सबसे पहले जीरा डाल लें फिर इसमें बारिक कटा प्याज डाले जब वे सुनहरी रंग का होने लगे तो उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और फिर टमाटर की प्यूरी डाले और उसे एक मिनट के लिए पका लें। इसके बाद इसमें मसाले जैसे लाल मिर्च,धनिया पाउडर,हल्दी,चाट मसाला और नमक डालें इन्हे मिक्स करने के बाद इसमें पनीर चूरा करके डाल दें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को दो मिनट के लिए पकाएं और फिर पकने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। इस मिश्रण को ब्रेड के अंदर लगा कर तवे पर सेेंके।

5) क्लब सैंडविच

Club Sandwich
Club Sandwich

एक बाउल में कद्दूकस की हुई गाजर और खीरा डाल लें और फिर इसमें टमाटर,शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालें। इसके बाद इसमें नमक,काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालें और साथ ही वेज मेयोनेज़ डालकर मिश्रण को तैयार कर लें। ब्रेड के किनारों को काट लें और फिर एक ब्रेड पर सॉस लगा लें और दूसरी पर मक्खन लगा लें बीच में मिश्रण को भर दें फिर ब्रेड एक के एक ऊपर रख कर त्रिकोण शेप में काट लें आपका सैंडविच तैयार है।