बस 5 मिनट में कप से दूर हो जाएंगे चाय कॉफी के जिद्दी दाग... नई जैसी चमक उठेगी क्रॉकरी: Coffee-Tea Stain Hacks
Coffee-Tea Stain Hacks

Coffee-Tea Stain Hacks: आपकी क्रॉकरी चाहे कितनी भी सुंदर और महंगी हो, लेकिन दाग उनकी सुंदरता कम कर देते हैं। वहीं अगर चाय और कॉफी के कप में दाग रह जाएं तो इनका लुक ही खराब हो जाता है। जब आप इन्हीं कप्स में अपने मेहमानों को चाय या कॉफी देते हैं तो इससे आपका सारा इंप्रेशन खराब हो जाता है। कई बार इन्हीं दाग के कारण हमें महंगे कप्स भी फेंकने पड़ जाते हैं। इन सभी परेशानियों का एक ही हल है इन कप्स को साफ करके इनकी चमक लौटाना। ये बहुत ही आसान काम है और बस एक मिनट में आप कप्स को नया जैसा बना सकते हैं।

बेकिंग सोडा है बेमिसाल

Coffee-Tea Stain Hacks
Baking powder will remove even the toughest stains in minutes.

चाय और कॉफी के दाग नियमित डिशवॉशर से साफ नहीं हो पाते हैं। इन्हें हटाने के लिए  बेकिंग सोडा बड़े काम का है। ये पाउडर जिद्दी से जिद्दी दाग मिनटों में हटा देगा। इसके लिए आप दो से तीन चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप कप्स में लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे एक सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से वॉश कर लें। कप नए जैसे चमक जाएंगे।

सिरका है शानदार

सिरका आपके पुराने कप्स को चमका देगा।
Coffee-Tea Stain Hacks-Vinegar will make your old cups shine.

सिरका आपके पुराने कप्स को चमका देगा। इसके लिए आप एक कप सिरका लें और इसमें एक कप गर्म पानी डालें। अब अपने कप्स को दस मिनट के लिए इस मिश्रण में डुबो दें। दस मिनट बाद आप मुलायम स्पंज से इन्हें रगड़े और फिर साफ पानी से वॉश कर लें। आपके कप्स चमक उठेंगे।

नमक और बर्फ

नमक और बर्फ मिलकर आपके कप के अंदर जमे पुराने दाग को आराम से हटा देंगे।
Salt and ice together will easily remove old stains from your cup.

नमक और बर्फ मिलकर आपके कप के अंदर जमे पुराने दाग को आराम से हटा देंगे। इसके लिए आप अपने गंदे कप के अंदर चौथाई टीस्पून नमक डालें। अब कूटी हुई बर्फ इसमें भर दें। कप को प्लास्टिक रेप से अच्छे से कवर कर दें और फिर कप को अच्छे से शेक करें। इसके बाद इनको साफ पानी से धो लें। बिना किसी केमिकल के आपके कप्स से कॉफी के जिद्दी दाग छूमंतर हो जाएंगे।

बहुत काम की डेंचर टैबलेट

डेंचर टैबलेट आपको आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी। कप्स को साफ करने के लिए यह आसान उपाय है। ये गोलियां पलक झपकते ही दाग को दूर कर देती हैं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आप डेंचर टैबलेट को भिगोएं। इसे 10 मिनट तक कप में डालकर रखें। इसके बाद कप्स को डिशवॉशर से धो लें, कप्स पर चमक आ जाएगी।

टूथपेस्ट करें ट्राई

टूथपेस्ट सिर्फ हमारे दांत ही नहीं कप्स भी चमका सकता है।
Coffee-Tea Stain Hacks-Toothpaste can brighten not only our teeth but also our gums.

टूथपेस्ट सिर्फ हमारे दांत ही नहीं कप्स भी चमका सकता है। जी हां, ये बहुत ही आसान तरीका है। इसके लिए आप एक सॉफ्ट ब्रश में टूथपेस्ट लें और जहां भी दाग हैं उसपर इसे हल्के हाथ से रगड़ें। इसके बाद कप्स को धो लें, कप्स बिल्कुल साफ हो जाएंगे। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...