Leftover Pickle Oil Recipe
Leftover Pickle Oil Recipe

बचे हुए अचार के तेल का इस्तेमाल करके बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज: Tasty Recipes with Leftover Pickle Oil

बचे हुए अचार के तेल से आप इन दो रेसिपीज को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Leftover Pickle Oil Recipe: भारतीय घरों में अचार बड़े चाव से खाया जात है। चाहे मौसम कोई सा भी हो, अचार तो खाने में होना ही चाहिए। अब अचार खराब ना हो इसके लिए लोग इसमें खूब सारा तेल डालकर रखते है। ऐसे में अचार थोड़ा सा तेल सोक लेता है। अब जो बचा तेल होता है, वो वेस्ट हो जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नही होंगा। आज हम आपको इस बचे हुए अचार के तेल से स्वादिष्ट रेसिपीज बनाने के बारे में बताने वाले है। जीं, आज हम आपको इस बचे हुए तेल से बैंगन और करेले का भरवां बनाने के बारे में बताने वाले है। इसे आप घर पर रोटी या चावल दाल के साथ बनाकर खा सकते है, तो चलिए जानते है, रेसिपी बनाने के बारे में।

Also read: लौकी को नया ट्विस्ट देने के लिए बनाएं लौकी भरवा: Bharwa Lauki Recipe

Stuffed Eggplant

सामग्री

  • 4- 5 बैंगन
  • 2 चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा कप सत्तू पाउडर
  • 4 उबला हुए आलू
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चमम्च लहसुन का पेस्ट
  • आधा कप बचा हुआ अचार का तेल

बनाने का तरीका

  • भरवां बैंगन बनाने के सबसे पहले बैंगन को धोकर बीच से कट लगा लें।
  • अब एक बाउल में उबले हुए आलू निकालकर मैश कर लें।
  • फिर इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर मिला लें।
  • इसके बाद इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट, सत्तू पाउडर और अचार का तेल डालकर मिक्स करें।
  • फिर इस मिश्रण को कटे हुए बैंगन के बीच में डाल दें। ऐसे ही सारे बैंगन में इस मिश्रण को भर लें।
  • अब गैस पर एक पैन गर्म करें। फिर इसमें बैंगन डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
  • जब बैंगन दोनों तरफ से सिक जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
  • तैयार है भरवां बैंगन। आप इसे रोटी या फिर चावल- दाल के साथ सर्व करें।
Stuffed Bitter Gourd

सामग्री

  • 4- 5 करेला
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच अदरक- लहसुन के पेस्ट
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा कप बेसन
  • नमक स्वादानुसार
  • अचार का बचा हुआ तेल

बनाने का तरीका

  • भरवां करेला बनाने के लिए सबसे पहले करेला छिलकर अच्छे से धो लें।
  • फिर इसमें हल्दी और नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • कुछ देर के बाद इसे पानी से धो लें।
  • अब एक मिक्सर में करेले का बीज, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक- लहसुन डालकर पीस लें।
  • इसके बाद गैस पर पैन गर्म करें। इसके बाद पैन में अचार बचा हुआ तेल डालें।
  • अब इसमें पीसा हुआ पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
  • फिर इस मिश्रण को ठंडा कर लें। अब सारे करेले में इस मिश्रण को भर लें।
  • फिर गैस पर पैन में अचार का बचा हुआ तेल डाल दें।
  • तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें सारे करेले डालकर फ्राई कर लें।
  • जब करेले अच्छे से पक जाएं, तो गैस बंद कर दें।
  • तैयार है भरवां करेला। गरमागरम चावल- दाल के साथ भरवां करेला सर्व करें।