अनुष्का शर्मा ब्रेकफास्ट में खाती हैं ये फूड, रेसिपी और फायदे जानकर आप भी खाएंगे: Anushka Sharma Favourite Food
चलिए अब जानते हैं कि घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी इडली सांभर कैसे बनाई जा सकती है।
Anushka Favorite Food: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन उनकी फिटनेस आज भी पहले जैसी ही बनी हुई है। इसके पीछे एक राज है, जिसे उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। अनुष्का ने बताया कि वह रोजाना एक जैसा ब्रेकफास्ट करती हैं, जो न सिर्फ उनके वजन को कंट्रोल में रखता है, बल्कि उन्हें कई अन्य फायदे भी देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अनुष्का ऐसा क्या खाती हैं, जिससे वह इतनी फिट रहती हैं? तो आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा रोज़ाना अपने ब्रेकफास्ट में इडली खाना पसंद करती हैं। इडली के अलावा वह कभी-कभी डोसा भी खाती हैं, लेकिन इडली उनका परमानेंट ब्रेकफास्ट है। चलिए अब जानते हैं कि घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी इडली सांभर कैसे बनाई जा सकती है।
इडली बनाने के लिए सामग्री
- उरद दाल – 1 कप
- इडली रवा – 2 कप
- नमक
- तेल
इडली कैसे बनाएं?

- उरद दाल और रवा को अलग-अलग बर्तनों में 4-5 घंटे तक पानी में भिगो दें।
- भीगने के बाद, उरद दाल को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में एकदम मुलायम पीस लें।
- रवा को भी पीसने की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर आप चावल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे थोड़ा दरदरा पीस लें।
- अब दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर एक बर्तन में रखें और स्वादानुसार नमक डालें। अब इस बैटर को खमीर उठाने के लिए 8-10 घंटे तक ढककर गर्म जगह पर रख दे।
- जब बैटर फूलकर तैयार हो जाए, तब इडली के सांचे में हल्का सा तेल लगाकर उसमें बैटर भरें और 10-15 मिनट तक स्टीमर में पकाएं।
- इडली चेक करने के लिए चाकू या टूथपिक डालें।अगर वह साफ बाहर आए, तो इडली तैयार है।
सांभर बनाने के लिए सामग्री
- तुअर दाल – 1 कप
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- नमक
- इमली रस
- टमाटर – 1
- सब्जियां
- सांभर मसाला पाउडर
- तेल
- राई – 1/2 चम्मच
- मेथी दाना – 1/4 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 2
- करी पत्ते – 8-10
- हींग – 1 चुटक
सांभर कैसे बनाएं?

- एक कुकर में सबसे पहले तुअर दाल को धोकर डालें। हल्दी और थोड़ा नमक डालकर 4 सीटी तक पकाएं। दाल को पकने के बाद अच्छे से मैश कर लें।
- एक कढ़ाई में कटे हुए सब्जियों को डालें, थोड़ा पानी और नमक डालकर ढककर 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- इमली को भीगने के बाद मसलकर उसका गूदा निकाल लें और छान लें।
- पकी हुई दाल को सब्जियों में डालें। फिर उसमें इमली का रस और सांभर पाउडर डालें। 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं।
- एक छोटे पैन में तेल या घी गरम करें। उसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें। यह तड़का तैयार सांभर में डाल दें और हल्के से मिला लें।
- अब सांभर तैयार हो चुकी है। इसे इडली के साथ परोसें।
इडली खाने के फायदे
- इडली लो कैलोरी वाली फूड होती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और वेट लॉस भी आसानी से हो जाता है।
- फॉर्मेटेड फूड होने की वजह से इडली आसानी से पच जाती है। यह पेट में गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होने देती है।
- इडली में नेचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं और डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
