Toothpick Hack
Toothpick Hack

Toothpick Hack: टूथपिक को अक्सर हम अपने दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन छोटी व मामूली समझे जाने वाले टूथपिक को कई बेहतरीन तरीकों से काम में लाया जा सकता है। खासतौर पर, टूथपिक को किचन में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। केक को चेक करने से लेकर टूथपिक सैंडविच को टूटने से बचा सकती है।

अमूमन हम अपने किचन में कई तरह के काम करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कई कामों को पूरा करने के लिए टूथपिक को काम में लाया जा सकता है। चाहे आप किचन में नए हों या एक्सपर्ट, ये स्मार्ट ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगी। जी हां, सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन एक छोटी सी टूथपिक आपकी किचन की सीक्रेट हेल्पर है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको टूथपिक से जुड़े कुछ अमेजिंग किचन हैक्स के बारे में बता रहे हैं-

टूथपिक की मदद से आप यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि केक सही से बेक हुआ है या नहीं। इसके लिए केक के बीच में टूथपिक डालकर चेक करें। अगर वह साफ़ निकले तो केक तैयार है। लेकिन अगर यह गीला या चिपचिपा निकले तो थोड़ा और पकाना पड़ेगा। आप इसी तरीके को अपनाकर ब्राउनी, मफिन या ढोकले को चेक भी कर सकते हैं।

पार्टी स्नैक्स के लिए भी आप टूथपिक की मदद से मिनी स्क्युअर्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। पनीर टिक्का, चीज़ क्यूब, अंगूर आदि को टूथपिक में लगाओ और टेबल पर सजाओ। यह दिखने में भी अच्छा लगेगा और उंगलियां भी साफ़ रहेंगी।

आपको शायद पता ना हो, लेकिन टूथपिक की मदद से तेल के टेम्परेचर को भी आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए आप एक लकड़ी की टूथपिक का सिरा गर्म तेल में डालो। अगर उसके आसपास छोटे बुलबुले बनें, तो तेल बिल्कुल फ्राई करने लायक गर्म है। ऐसे में आपको टेम्परेचर चेक करने के लिए किसी थर्मामीटर की ज़रूरत नहीं है।

यह एक आसान किचन हैक है, जो आपके आलू को बेहतर तरीके से उबलने में मदद करेगा। बस आप आलू को उबालने से पहले टूथपिक की मदद से थोड़े छोटे छेद कर दो। इससे स्टीम आराम से निकलेगी और वो पॉट में नहीं फूटेंगे।

गर्मी के मौसम में टूथपिक की मदद से मिनी पॉप्सिकल भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आप आइस ट्रे में जूस या दही डालो और हर सेक्शन में टूथपिक लगा दो। अब इसे फ्रीज़ करो और बस मिनी समर पॉप्स बनकर तैयार है। यह बच्चों और बड़ों के लिए एक मज़ेदार और क्यूट स्नैक है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...