Lemon Peels Hacks: चेहरे को खूबसूरत बनाना हो या किसी व्यंजन का स्वाद बढ़ाना हो नींबू हमारे अनेकों काम आता है। सिर्फ नींबू का रस ही नहीं बल्कि इसका छिलका भी गुणों से भरपूर होता है। जिसे अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। नींबू के छिलके की न केवल खुशबू आकर्षक होती है बल्कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कीटाणुओं को मारने में मदद करते हैं। वहीं नींबू के रस और छिलके में साइट्रिक एसिड की मात्रा भी हाई होती है जो सफाई के लिए उपयुर्क्त मानी जाती है। वैसे तो नींबू के छिलके से संबंधित आपने कई डीआईवाय वीडियो देखें होंगे लेकिन कुछ ऐसे हैक्स हैं जिसे जानकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे। नींबू का छिलका सिर्फ डिश बनाने के काम ही नहीं आता बल्कि ये घर की खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम भी बखूबी कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कुछ यूनिक नींबू के छिलके के हैक्स के बारे में।
ड्राय लेमन टी

लेमन टी का स्वाद तो आप सब ने चखा ही होगा लेकिन क्या कभी ड्राय लेमन टी के बारे में सुना है। ड्राय लेमन टी को नींबू के रस से नहीं बल्कि सूखे हुए छिलकों से तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए छिलकों को स्ट्रिप्स में काटें और जितना संभव हो उतना कड़वा गूदा खुरच के हटा दें। फिर छिलकों को प्लेट में रख धूप या ओवन में सुखा लें। सूखने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। जब भी ड्राय लेमन टी बनानी हो तो गर्म पानी में 2-3 स्ट्रिप्स डालें और कुछ देर ढक कर रख दें।
लेमन पेपर
लेमन पेपर को किसी भी डिश के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेमन पेपर बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलकों को अच्छी तरह सुखाकर छोटे-छोटे बारीक टुकड़ों में काट लें। फिर इन टुकड़ों को पेपर ग्रेटर में डाल लें। आप जब भी पेपर यानी काली मिर्च ग्रेट करेंगे तो नींबू के टुकड़े भी साथ में ग्रेट होंगे जो किसी भी सलाद या पास्ता का स्वाद बढ़ा सकता है।
Read More : त्योहार पर कियारा आडवानी का येलो साड़ी लुक करें ट्राय, अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स: Yellow Saree Look
अंडरआर्म के दाग हटाए
कई लोगों को अंडरआर्म में अधिक पसीना आता है जिस वजह से कई बार कपड़े पर दाग या कपड़े का रंग फीका नजर आने लगता है। कपड़े पर पड़े इन दागों को निकालने में नींबू का छिलका मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए एक नींबू का छिलका लें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर जोर से रगड़ें। यदि दाग गहरा है तो उसपर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे रातभर लगा रहने दें और फिर सामान्य तरीके से धो लें। ये ग्रीस के दागों को भी साफ करने में सहायक हो सकता है।
बनाएं कंपोस्ट

यदि आपको बागबानी का शौक है तो घर पर अपने गार्डन के लिए कंपोस्ट तैयार कर सकते हैं। कंपोस्ट के लिए आप नींबू के छिलके, टमाटर के छिलके और संतरे के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं। ये छिलके काफी हार्ड होते हैं उन्हें गलने में काफी समय लगता है इसलिए इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। सिट्रस कंपोस्ट को अधिक प्रभावशाली बनाता है।
माइक्रोवेव और स्टोवटॉप करें साफ
माइक्रोवेव और स्टोवटॉप को साफ करने के लिए भी आप नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके को लगभग 20 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव में रखें फिर इन छिलकों को बाहर निकाल लें। फिर माइक्रोवेव और स्टोव पर इन छिलकों को रगड़ें। गंदगी को साफ करने के बाद किसी गीले डिश क्लॉथ या स्पंज से साफ करें।
