In Indian kitchens, some things are not used every day, but they are very useful. Tamarind, gram flour, and pickles are such items that add taste and are found in most homes.
Food Preservation Tips

Types of Pickles: अचार सुनते ही मुंह में कैसे पानी आने लगता है। खाना बेस्वाद बना हो लेकिन 1 छोटा चम्मच अचार आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ा देता है। यहां बात सिर्फ आम के अचार की नहीं है, इसके अलावा भी तरह-तरह के अचार भारत में खाए जाते हैं। आज हम बात करेंगे उन अचार के बारे में जो आप अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं-

Also read: गर्मी में बिना तेल के बनाएं तीन तरह के चटपटे अचार: Oil Free Achar

गाजर का अचार

सर्दियों के मौसम में बाजार में खूब गाजर मिलती है। गाजर के हलवे का मजा तो काफी लिया जाता है मगर इस मौसम में खाने के साथ गाजर का अचार खूब खाया जाता है। इसे एक बार बना लेने के बाद आप कई हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं। इस अचार को गाजर, सरसों का पाउडर, नमक और सरसों के तेल के साथ बनाया जाता है।

अदरक का अचार

सर्दी के मौसम में अदरक का अचार भी काफी अच्छा लगता है। इसे सिर्फ नींबू, अदरक, नमक और सिरके से तैयार किया जाता है। अदरक को छिलने के बाद उसको काट लिया जाता है और उसमें सिरका और नींबू का रस डालकर छोड़ दिया जाता है। यह अचार हल्के गुलाबी रंग का दिखता है।

आंवले का अचार

आंवले के सेवन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो आंवले का स्वाद खट्टा और हल्का कसेला सा लगता है लेकिन, आप चाहें तो इसका अचार बनाकर खा सकते हैं। इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है मगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह अचार अच्छा है।

आम का अचार

कच्चे आम से बना, यह तीखा और मसालेदार अचार मानसून के मौसम में एक क्लासिक पसंद है। आम का खट्टापन, सरसों, मेथी और लाल मिर्च जैसे मसालों के साथ मिलकर इसे बनाया जाता है जो इसे एक अनोखा स्वाद देता है।

नींबू का अचार

नींबू के अचार को डालने का सही समय जनवरी का होता है क्‍योंकि इस समय पतले छिलके वाले नींबू बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन इसे आप भी डाल सकते हैं। नींबू, सरसों के बीज, हल्दी और हींग जैसे मसालों के साथ नींबू का स्वादिष्ट अचार बनाता है। इसे विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के साथ खाया जाता है।

मिक्स वेजिटेबल अचार

मिक्स वेजिटेबल अचार विभिन्न सब्जियों जैसे गाजर, फूलगोभी, हरी फलियां और मिर्च को मिलाकर बनाते हैं। इस तीखे और मसालेदार अचार का स्वाद सबसे अलग होता है। यह स्वाद से भरपूर अचार आप किसी भी मील के साथ खा सकते हैं।

लहसुन का अचार

यदि आप लहसुन के तीखे स्वाद को पसंद करते हैं, तो इसका अचार बहुत पसंद आएगा। मसाले, तेल और सिरके के मिश्रण में लहसुन की कलियों को मैरीनेट करके बनाया गया यह अचार आपके भोजन में एक मजबूत और जायकेदार स्वाद जोड़ता है।

हरी मिर्च का अचार

जो लोग मसालेदार अचार पसंद करते हैं, उनके लिए हरी मिर्च का अचार एक लोकप्रिय विकल्प है। हरी मिर्च को मसालों, सिरके और तेल के मिश्रण में भिगोया जाता है, जिससे एक तीखा और स्वादिष्ट अचार बनता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...