फ्लोरल स्कर्ट में लगेंगी खूबसूरत, व्हाइट टॉप के साथ करें स्टाइल : Floral skirt styling
अगर आप अपनी अलमारी में कुछ नया और यूनिक ऐड करना चाहते हैं तो आपके लिए फ्लोरल स्कर्ट्स और व्हाइट टॉप का कॉम्बिनेशन एक दम सही आप्शन है।
Floral Skirt Styling: फैशन की दुनिया में फ्लोरल प्रिंट्स हमेशा से ट्रेंड में रहा है। चाहे कोई भी मौसम हो फ्लोरल प्रिंट्स का अट्रैक्शन कभी कम नहीं होता। ये प्रिंट्स न केवल आपकी स्टाइल में चार चाँद लगाते रहे, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं।
फ्लोरल स्कर्ट्स का फैशन ऐसा है जो कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होता। अगर आप अपनी अलमारी में कुछ नया और यूनिक ऐड करना चाहते हैं तो आपके लिए फ्लोरल स्कर्ट्स और व्हाइट टॉप का कॉम्बिनेशन एक दम सही आप्शन है। आइये जानते हैं कुछ स्टाइलिश स्कर्ट जो व्हाइट टॉप के साथ लगेंगे स्टाइलिश:
Also read : दिखना है बोल्ड तो साड़ी से लेकर लहंगा स्कर्ट के साथ स्टाइल करें ट्यूब स्टाइल ब्लाउज
क्रेप फ्लोरल स्कर्ट:

इस तरह के क्रेप फैब्रिक फ्लोरल स्कर्ट आप किसी भी किसी पार्टी के दौरान कैरी कर सकते हैं। इस फ्लोरल स्कर्ट में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है जिसको आप आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं। इस आउटफिट को आप दोनों ही जगहों से 1000 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकते हैं। इस आउटफिट के साथ आप फुटवियर में हील्स और ज्वेलरी में आप चेन टाइप नेकलेस पहन सकती हैं। इसके साथ आप खुले बाल रखें आप बहुत ही स्टाइलिश लगेंगे।
फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट:

अगर आप लाइट कलर में कुछ स्टाइलिश और अलग पहनने का सोच रहे हैं तो आपके लिए फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट एक अच्छा आप्शन है। इस तरह की फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट आप वाइट टॉप या व्हाइट शर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं। अगर आप ऐसा आउटफिट खरीदना चाहती हैं, तो यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में मिल जाएगा। यह ज्यादा महंगा भी नहीं है, इसको आप आसानी से खरीद सकते हैं। इस आउटफिट के साथ आप फुटवियर में हील्स पहन सकती हैं साथ ही ज्वेलरी में आप झुमके कैरी कर सकते हैं।
फ्लोरल ए-लाइन स्कर्ट:

इस तरह के फ्लोरल ए-लाइन स्कर्ट को आप किसी भी फंक्शन में पहन सकते हैं। इस तरह के आउटफिट में आप बड़ी ही स्टाइलिश नजर आएंगी और अगर आप इसको कैरी करते हैं तो यकीन मानिये कि आप सबसे अलग लनजर आएँगे। अगर आप इस आउटफिट को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएगा। इस आउटफिट के साथ आप फुटवियर में फ्लैट्हस पहन सकती हैं साथ ही ज्वेलरी में आप झुमके कैरी करें।
मिडी फ्लोरल स्कर्ट:

मिडी स्कर्ट्स फैशन में काफी फेमस हैं और इन्हें व्हाइट टॉप के साथ कैरी करना बहुत ही स्टाइलिश और ट्रेंडी लगता है। मिडी स्कर्ट की लंबाई न तो बहुत छोटी होती है और न ही बहुत लंबी, जिससे यह एक बैलेंस्ड लुक देती है। आप इसे किसी भी ओकेज़न में पहन सकते हैं। कैजुअल डे आउट हो या फिर किसी खास इवेंट का हिस्सा आप इस मिडी फ्लोरल स्कर्ट को कैरी कर सकते हैं।
तो ये हैं कुछ फ्लोरल स्कर्ट और व्हाइट टॉप का कॉम्बिनेशन एक ऐसा फैशन स्टेटमेंट है जो हमेशा ट्रेंड में रहेगा। यह न केवल आपको खूबसूरत और फ्रेश लुक देता है, बल्कि आपके फैशन सेंस को भी उभारता है। तो अगली बार जब आप कुछ नया ट्राय करना चाहें, तो इस क्लासिक कॉम्बिनेशन को जरूर आजमाएं।
